200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस से दिल्ली पुलिस की 8 घंटे से पूछताछ जारी, भारी मुसीबत में फांसी एक्ट्रेस

Ranjana Pandey
3 Min Read

दिल्ली पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस को सुकेश चंद्रशेखर के मामले में पूछ्ताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया है। यहाँ उनसे सवाल जवाब का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं पिंकी इरानी, जिन्होंने जैकलीन फर्नाडीस सुरेश चंद्राकर से मिलवाया उनको भी दिल्ली पुलिस ने अपने दफ्तर बुलाया है। दिल्ली पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा EOW ने 12 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलवाया था।

अवैध रूप से वसूली रैकेट चलाने के आरोप में सुकेश चंद्रशेखर, वो भी तिहाड़ जेल के अंदर रहते हुए, इसी सिलसिले में जैकलीन फर्नांडिस से दिल्ली पुलिस पूछताछ करना चाहती है। सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने रिश्ते को लेकर जैकलीन फर्नांडीज मुश्किलों में घिरती नजर आ रहे हैं। इस सिलसिले में नोरा फतेह अली खान का भी नाम सामने आया है और उनको भी कई बार पूछ्ताछ के लिए अधिकारियों ने बुलाया है। दोनों पर सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने का आरोप लगाया गया है। साथ ही जैकलीन ने अपने प्राइवेट अकाउंट में सुकेश के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की है।

इसी सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने उन्हें कई बार समन भेजा। 12 सितंबर को बुलाए जाने पर उन्होंने काम का हवाला देकर कुछ समय की मांग की थी । अब नए समन के अनुसार एक्ट्रेस को आज पेश होना था और वे तय समयानुसार दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के सामने पहुँच गई। दिल्ली पुलिस ने मीडिया के साथ बात करते हुए बताया कि उन्होंने 50 प्रश्न का ड्राफ्ट पहले से तैयार कर के रखा है, जो उन्हें जैकलीन फर्नाडीस से पूछना है।

 

साथ ही दिल्ली पुलिस ने यह भी बताया कि वे उन ने चंद्रशेखर के साथ उनके संबंधों और उनसे मिले उपहार व पैसों के बारे में पूछेंगे। यह पूछ्ताछ अनुमान दो से 3 दिनों तक चल सकती है।नोरा को इससे पहले अपनी गवाही दर्ज करने के लिए बुलाया जा चुका है। चंद्रशेखर पर फ़ोटोज़ हेल्थकेयर को पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन की पत्नी अदिति सिंह सेहत कई हाईप्रोफाइल लोगों जबरन वसूली का आरोप लगाया गया है.

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *