ये 7 अभिनेत्रियां शादी के बाद काफी सालो तक माँ नहीं बनना चाहती थी -क्यों

Shilpi Soni
4 Min Read

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस और क्रिकेटर युवराज सिंह की वाइफ हेजल कीच ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है। इनकी शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के तकरीबन 5 साल बाद युवराज और हेजल पैरेंट्स बने हैं। हेजल इस समय 34 साल की हैं और ये उनका पहला बच्चा है। हेजल की तरह ही बॉलीवुड में कई ऐसी ऐक्ट्रेसेस हैं, जो 30 के बाद मां बनी हैं। दीया मिर्जा से लेकर माधुरी दीक्षित ने तो 35 के बाद बच्चे को जन्म दिया है। आइये इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको ऐसी ऐक्ट्रेसेस से मिलवाते हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी 2007 में हुई थी। शादी के 4 साल बाद 2011 में आराध्या का जन्म हुआ। उस समय ऐश 37 साल की थीं। अब आराध्या 10 साल की हो गई हैं। कुछ दिन पहले ही ऐश के दोबारा प्रेग्नेंट होने की खबर वायरल हुई थी, लेकिन खबर सिर्फ अफवाह निकली।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा ने 2009 में एक-दूजे का हाथ थामा था और शादी के 3 साल बाद उन्होंने वियान को जन्म दिया। उस समय शिल्पा 37 साल की थीं। वो 44 की उम्र में दोबारा मां बनीं। उनके घर में बेटी समिषा का जन्म हुआ, लेकिन सरोगेसी के जरिए। उन्होंने एक इंटरव्यू में ये बताया भी था कि उन्हें कंसीव करने में प्रॉब्लम हो रही थी। इस वजह से सरोगेसी का सहारा लेना पड़ा।

रानी मुखर्जी

ऐक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने भी बहुत लेट से फैमिली प्लानिंग की। 2014 में आदित्य चोपड़ा से शादी करने के बाद रानी ने बेटी अदिरा को जन्म दिया। उस समय वो 37 साल की थीं। उन्होंने कभी अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया। वो पपाराजी से बेटी को दूर रखती हैं।

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने 2012 में शादी की थी। शादी के 4 साल बाद उन्होंने तैमूर को जन्म दिया। उस समय करीना 36 साल की थीं। वो 2021 में दोबारा मां बनीं।

माधुरी दीक्षित

Madhuri Dixit 22nd Wedding Anniversary

पॉप्युलर ऐक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने 37 साल की उम्र में पहले बेटे को जन्म दिया था और दो साल बाद यानी 39की उम्र में वो दूसरे बेटे की मां बनीं। उन्होंने 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की थी।

दीया मिर्जा

दीया मिर्जा ने 15 फरवरी 2021 को बिजनेसमैन वैभव रेखी से दूसरी शादी की। 1 अप्रैल 2021 को उन्होंने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की और 14 जुलाई 2021 को बेटे का जन्म हुआ, लेकिन प्री-मेच्योर डिलीवरी की वजह से वो कई दिनों तक हॉस्पिटल में भी रहा। दीया की उम्र उस समय 39 साल थी।

प्रीति जिंटा

10 साल छोटे बिजनेसमैन से प्रीति ने रचाई थी गुपचुप शादी, नेस वाडिया संग अफेयर भी रहा चर्चा में - Entertainment News: Amar Ujala

प्रीति जिंटा 46 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां बनीं। उनकी बेटी और बेटे का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है। प्रीति ने 2016 में अमेरिकी बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी की थी।

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *