By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bwood TadkaBwood Tadka
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • About
  • Contact Us
  • Fact-checking Policy
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Ownership & funding information
  • Editorial team information
  • Privacy Policy
Copyright © 2014-2023 Ruby Theme Ltd. All Rights Reserved.
Bwood Tadka > Blog > Offbeat > 90% लोगों को नहीं पता IRCTC का यह नियम, भारतीय रेलवे की तरफ से इन लोगों को मिलता है फ्री खाना-पीना

90% लोगों को नहीं पता IRCTC का यह नियम, भारतीय रेलवे की तरफ से इन लोगों को मिलता है फ्री खाना-पीना

Durga Pratap
Last updated: 2023/01/03 at 7:09 PM
Durga Pratap Offbeat
Share
3 Min Read
भारतीय रेलवे

जैसे ही सर्दियों की छुट्टियां शुरू हुई है और नए साल पर भी लोग घूमने फिरने के लिए निकले हैं. लेकिन सर्दियों के मौसम में कोहरे और धुंध की वजह से काफी सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इस समय पर ज्यादातर लोग ट्रेन से सफर करना सही समझते हैं, लेकिन कोहरे और धुंध के कारण ट्रेन लेट होने पर काफी समस्या हो जाती है. कई बार ट्रेन लेट होने से यात्रियों की फ्लाइट मिस हो जाती है.

Contents
ये है योजनाइन्हे मिलता है विशेष लाभखाने में मिलेंगी ये चीजे

लेकिन भारतीय रेलवे आपकी इन समस्याओं के लिए आप को मुआवजा भी देता है. वह कुछ स्पेशल सुविधाएं यात्रियों को प्रदान कराता है, जिनका फायदा उठाना जरूर चाहिए. जब ट्रेन लेट हो जाती है तो यात्रियों को फ्री में खाना पानी और नाश्ते की सुविधा भी दी जाती है. लेकिन ज्यादा लोगों को इस बारे में पता नहीं होगा. तो इस आर्टिकल के जरिए आज हम आपको इसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं पूरी प्रक्रिया….

ये है योजना

भारतीय रेलवे का यात्रियों को कुछ सुविधाएं फ्री में भी उपलब्ध करवाता है. इन सुविधाओं का लाभ उठाना हर यात्री का अधिकार होता है, लेकिन ज्यादातर यात्रियों को इन सुविधाओं के बारे में कुछ भी पता नहीं होता है. ऐसे में ये सूचना आपके लिए काफी लाभदायक है. अगर आज की ट्रेन किसी कारणवश लेट हो जाती है या फिर किसी कारण से देरी से चल रही है तो यात्रियों को विशेष सुविधाएं दी जाती है.

भारतीय रेलवे

इन्हे मिलता है विशेष लाभ

अगर आप की ट्रेन भी 2 घंटे या इससे ज्यादा देरी से चल रही है तो कुछ खास यात्रियों को फ्री में खाने-पीने और नाश्ते की सुविधा दी जाती है. लेकिन आपको बता दें कि यह स्पेशल सर्विस कुछ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों पर उपलब्ध है. इनमें राजधानी, शताब्दी और दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल है. सर्दी का मौसम ऐसा है कि जिसमें कोहरे और धुंध की वजह से कई बार ट्रेनें लेट हो जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आप भी इन खास सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. वैसे ट्रेन लेट होने पर आईआरसीटीसी द्वारा यह सुविधा आपको दी जाती है. लेकिन अगर आप तक खाना नहीं पहुंचे तो आप इसकी मांग भी कर सकते हैं.

खाने में मिलेंगी ये चीजे

भारतीय रेलवे द्वारा नाश्ते में आपको चाय या कॉफी के साथ बिस्किट दिया जाता है. इसके साथ ही आपको शाम के नाश्ते में चाय या कॉफी के साथ एक बटर चिपलेट और चार ब्रेड दिए जाते हैं. दोपहर के लंच में आपको दाल, रोटी और सब्जी दी जाती है. कभी-कभी विशेष मौकों पर रोटी की जगह पूरी भी परोसी जाती है.

TAGGED: Bhartiya Railway, breaking news in hindi, Business news in hindi, Duronto Express, Free Meal Policy, google news in hindi, hindi news, indian railways, Indian Railways news in hindi, Indian railways rules, IRCTC, irctc booking, irctc co in, IRCTC Indian Railways policy, irctc login, irctc next generation, irctc pnr, irctc share, irctc share price, irctc share price nse, irctc share price today, irctc ticket booking, kam ki baat, latest news in hindi, Railway Ticket Refund, Rajdhani Exp, share price of irctc, Shatabdi Exp, train night suffer, utility news, utility news in hindi, zee news hindi

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Twitter LinkedIn Reddit Email Copy Link
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?