साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री अनन्या पांडे की फिल्म ‘लाइगर’ का इंतजार लंबे समय से दर्शकों को है। करण जौहर इस फिल्म के निर्माता हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की रिलीज डेट अलाउंस कर दी है। जैसे ही इस फिल्म की रिलीज डेट अलाउंस हुई वैसे ही इसे देखने के लिए बेताब दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा ।
फिल्म के निर्माता करण जौहर ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़ा एक ट्टीट किया है।जिसमे उन्होंने बताया है कि इस फिल्म को कब रिलीज किया जाएगा और टीवी पर इस फिल्म की पहली झलक कब देखने को मिलेगी। इस जानकारी के बाद फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
THE ACTION, THE THRILL & THE MADNESS – it’s going to be a total knockout! #Liger arrives in theatres worldwide on 25th August, 2022. #LigerOnAug25th2022
Catch the first glimpse on 31st Dec and start your new year with a BANG!💥 pic.twitter.com/dj1TBgVbUW
— Karan Johar (@karanjohar) December 16, 2021
एक बाद एक इस ट्वीट को री-ट्वीट किया गया। जिससे फिल्म से जुड़ी जानकारी आम लोगों तक आसानी से पहुंच गई। अब देखना ये होगा कि साउथ में अपने नाम का सिक्का चलाने वाले विजय देवरकोंडा को बॉलीवुड कितना स्वीकारता है।
उन्होंने पोस्टर के साथ लिखा, ‘एक्शन, रोमांच और पागलपन। यह एकदम धमाल होने वाला है। ‘लाइगर’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में अगले साल 25 अगस्त को रिलीज हो रही है। 31 दिसंबर को फिल्म की पहली झलक सामने आएगी। अपना नया साल इसी धमाके के साथ शुरू करें।’
‘लाइगर’ का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है। इस फिल्म से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। इसमें वह मार्शल आर्टिस्ट के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनकी जोड़ी अनन्या पांडे के साथ बनी है। दोनों की यह पहली पैन इंडिया फिल्म है।फिल्म में रोनित रॉय, राम्या कृष्णन, मकरंद देश पांडे और अली बाशा भी नजर आएंगे। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ‘लाइगर’ हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होने वाली है।
माइक पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाले हैं। उनके फिल्म से जुड़ने की घोषणा से फैंस काफी उत्साहित हो गए थे। ‘लाइगर’ में विजय और अनन्या के साथ बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में टीम ने उनके साथ लास वेगस में शूटिंग पूरी की है। फिल्म में विजय और माइक रिंग में दो-दो हाथ करते दिखेंगे। माइक ‘हैंगओवर’ और ‘Ip मैन 3’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
पहले यह फिल्म इसी साल 9 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। करण जौहर और विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर साझा कर यह जानकारी दी थी। हालांकि, बाद में इसकी रिलीज को अगले साल तक के लिए टाल दिया गया।