लेटेस्ट तस्वीर में 5 महीने प्रेग्नेंट भारती सिंह ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप, बोलीं- पूरे प्रेग्नेंसी करना चाहती हूं काम

Ranjana Pandey
2 Min Read

कॉमेडियन भारती सिंह के फैन्स के लिए खुशखबरी है। पिछले कुछ दिनों से भारती सिंह की फैमिली प्लानिंग को लेकर चर्चाएं थीं। खबर थीं कि कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे थे।

 

हालांकि जब भारती सिंह से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया था। उनका कहना था कि अगर प्रेग्नेंसी की खबर सच होती तो वे ऐसी कोई बात नहीं छिपाएंगे।

अब भारती सिंह ने कुछ मिनट पहले इंस्टाग्राम पर इस बात की घोषणा कर दी है। भारती ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें यह घोषणा की गई है कि वह वास्तव में गर्भवती हैं। जिससे जाहिर है कि कपल को लेकर आ रही खबरें सही थीं।

हालांकि भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया इसे दुनिया के सामने घोषित करने से पहले कुछ महीनों तक छुपाकर रखना चाहते थे। भारती सिंह अगले साल बच्चे को जन्म देंगी। कॉमेडियन भारती की ड्यू डेट अप्रैल की एंड या मई की शुरुआत बताई जा रही है।

भारती सिंह की शादी को 4 साल पूरे हो गए हैं। भारती ने राइटर हर्ष लिम्बाचिया ने 3 दिसंबर, 2017 को शादी की थी। दोनों की शादी के फंक्शन 5 दिन गोवा में चले थे।

 

भारती ने 3 साल छोटे हर्ष से सालभर डेटिंग करने के बाद शादी का फैसला लिया था। शादी के बाद दोनों 25 दिन के हनीमून पर गए थे।

आपको बता दें कि भारती और हर्ष टीवी इंडस्ट्री के जानेमाने कॉमेडियन और एंकर हैं। फिलहाल भारती कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में नजर आ रही हैं। हाल ही में ये कपल बिग बॉस 15 में भी नजर आया था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *