शादी के 9 दिन बाद काम पर लौटे विक्की कौशल, फैंस ने पूछा- भाई भाभी नहीं दिख रही?

Ranjana Pandey
2 Min Read

एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने सवाई माधोपुर के बरवाड़ा फोर्ट में सात फेरे लिए। शादी के तुरंत बाद हनीमून पर चले गए थे। अब दोनों मुंबई लौट आए है।

विक्की और कैटरीना को स्पॉट भी किया गया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुईं थी। शादी के बाद अब विक्की काम पर लौट आए हैं, जिसकी जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है

तस्वीर में विक्की आउटफिट में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने ब्लैक कैप और चश्मे से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। विक्की कार में सफर करते हुए खिड़की से बाहर की तरफ देख कर रहे हैं।

एक्टर के फेस पर धूप पड़ रही है। तस्वीर शेयर करते हुए विक्की ने साथ में कॉफी कप और क्लैपर बोर्ड की इमोजी बनाई है। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- भाई कैटरीना किधर है।दूसरे यूजर ने लिखा- भाई भाभी नहीं दिख रही।एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई हलवा कैसा था।


बता दें कैटरीना ने अपनी पहली रसोई में हलवा बनाया था, जिसकी तस्वीर भी सामने आई थी। विक्की के काम की बात करें तो वह फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ और ‘सैम बहादुर’ में नजर आने वाले हैं। वहीं कैटरीना ‘फोन भूत’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *