रोमांटिक तस्वीर शेयर कर अर्सलन गोनी को सुजैन खान ने किया बर्थडे विश, प्यार से रुमर्ड बॉयफ्रेंड को गले लगाती नजर आई ऋतिक की एक्स वाइफ

Ranjana Pandey
2 Min Read

एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान रुमर्ड बॉयफ्रेंड अर्सलन गोनी को लेकर चर्चा में बनीं हुई है। कहा जा रहा है कि सुजैन अर्सलन गोनी को डेट कर रही हैं। दोनों को एक-साथ स्पॉट भी किया जाता है। अब सुजैन ने रुमर्ड बॉयफ्रेंड अर्सलन गोनी के साथ तस्वीरे शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है।

 

तस्वीर में सुजैन ब्लैक टॉप और गोल्डन स्कर्ट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से सुजैन ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में सुजैन काफी हॉट लग रही है। वहीं अर्सलन गोनी प्रिंटेड शर्ट और डेनिम जींस में दिखाई दे रहे हैं।

सुजैन अर्सलन गोनी को गले लगाती हुई नजर आ रही है। तस्वीर शेयर करते हुए सुजैन ने लिखा- हैप्पी, हैप्पी हैप्पी बर्थडे। मैं आपके लिए एक ऐसी दुनिया की कामना करती हूं, जो हर उस चीज से भरी हो, जिसके आप योग्य हैं..

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

सबसे तेज मुस्कान और प्यार के साथ। आप सबसे खूबसूरत ऊर्जा हैं जो मैंने अब तक देखी हैं। सबसे तेज और बिना किसी सीमा के चमकते रहें। फैंस इस तस्वीर को लाइक कर रहे हैं।

बता दें कई बार खबरे आ चुकी हैं कि ऋतिक से अलग होने के बाद सुजैन एक्टर अली गोनी के भाई अर्सलन गोनी को डेट कर रही हैं। हालांकि इस खबर के ऊपर अभी तक दोनों का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। अर्सलान ने फिल्म ‘जिआ और जिआ’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

सुजैन खान और ऋतिक का तलाक साल 2014 में हुआ था। दोनो के दो बेटे ऋदान और ऋहान हैं। 17 साल तक ऋतिक के साथ शादीशुदा जिंदगी बिताने के बाद साल 2014 में आपसी सहमति से तलाक लिया था। अब समय के साथ सुजैन आगे बढ़ गई हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *