मिस यूनिवर्स 2021:उर्वशी रौतेला को मिली करोड़ों की फीस, जजेस की ज्यूरी में थी सबसे कम उम्र की जज

Ranjana Pandey
3 Min Read

बाॅलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही हैं। उन्होंने अपने सिजलिंग लुक से बॉलीवुड में खास जगह बनाई।

उर्वशी एक्ट्रेस जब भी बोल्ड अपीयरेंस देती हैं तो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कुछ समय पहले ही मिस यूनिवर्स कॉम्पिटीशन में वे जज के दौर पर नजर आईं और भारत का नाम दुनिया भर में गर्व से ऊंचा किया।

वह मिस यूनिवर्स के इतिहास में सबसे कम उम्र की जजों में से एक थीं। अब इस बात का खुलासा हो गया है कि आखिर उर्वशी को मिस यूनिवर्स में जज बनने के लिए कितनी फीस मिली।.

एक्ट्रेस साल 2021 मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में जजेस की ज्यूरी में शामिल हुई थीं। उन्हें इसके लिए 1.2 मिलियन डॉलर्स मिले हैं यानी भारतीय करेंसी कि हिसाब से 8 करोड़ रुपए।

ग्रैंड फिनाले में पहनी इतने लाख की ड्रेस
इस दौरान उर्वशी ने बेहद शानदान और कीमती ड्रेस कैरी की थी।माइकल सिन्को की डिजाइनर हॉल्टर डीप नेक और ऑफ शोल्डर शीमरी ब्लैक ड्रेस में उर्वशी बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। हेड कवर को स्लीव्स से जोड़ा गया था। उनकी इस ड्रेस की कीमत 40 लाख रुपए बताई जा रही है।

साल 2021 की ये प्रतियोगिता भारत के लिए कई लिहाज से खास रही। पंजाब की हरनाज संधू ने कमाल कर दिया और वे मिस यूनिवर्स 2021 बनीं। 21 साल बाद ताज भारत की झोली में आया। वहीं भारत की ओर से ही जज पैनल में उर्वशी रौतेला को बैठने का मौका मिला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

काम की बात करें तो उर्वशी रौतेला एक बड़े बजट की विज्ञान-फाई तमिल फिल्म के साथ अपना तमिल डेब्यू करेंगी, जिसमें वह एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका निभाएंगी। वह एक द्विभाषी थ्रिलर में दिखाई देने वाली है

ब्लैक रोज़ के साथ उर्वशी रौतेला ने हाल ही में “थिरुतु पायल 2” के हिंदी रीमेक के नाम की घोषणा की। उर्वशी रणदीप हुड्डा के साथ वेब सीरीज “इंस्पेक्टर अविनाश” में भी दिखेंगी, जो सुपर कॉप अविनाश मिश्रा की सच्ची कहानी पर आधारित एक बायोपिक है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *