हॉलीवुड सीरीज Lucifer में पंजाब की कैटरीना की एंट्री! टॉम एलिस संग तस्वीर शेयर कर शहनाज बोलीं-”असली बिग बॉस तो यहां है”

Ranjana Pandey
4 Min Read

पंजाब की कैटरीना’ यानि शहनाज गिल बिग बॉस का वो नाम हैं जिसको शायद ही कोई जानता ना हो। बिग बाॅस 13 के जरिए शहनाज ने न सिर्फ पंजाब बल्कि पूरे हिंदुस्तान के लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।

वहीं सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से शहनाज ने पब्लिक प्लेस और सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म से आने से दूरी बना ली थी। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उन्हें खुद को संभालने में लंबा वक्त लगा, लेकिन अब वह सिड का यादों के साथ अपनी नॉर्मल जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं।

शहनाज अब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर वीडियोज और तस्वीरों को शेयर
करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया जिसे देख फैंस को शॉक्ड हो गए। शहनाज ने हॉलीवुड वेब शो ‘लूसिफर’का पोस्टर शेयर किया है

इसमें शहनाज शो के लीड एक्टर टॉम एलिस के साथ दिख रही हैं। तस्वीर में टॉम और शहनाज की जोड़ी एकदम परफेक्ट लग रही है। इसके साथ उन्होंने लिखा-‘असली बिग बॉस तो यहां है #NetflixIndiaPlayback2021 #Playback2021।’ पोस्टर में लिखा भी है Hell को नया हाउसमेट मिल गया है।

शहनाज गिल ने जैसे ही पोस्टर शेयर किया फैन्स एक्साइटेड हो गए। उन्होंने कयास लगाना शुरू कर दिया कि शहनाज नेटफ्लिक्स के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करेंगी। एक फैन ने लिखा- बधाई शहनाज। बधाई हो मेरी जान। एक यूजर ने लिखा- ‘सीरीज का प्रमोशन है’ तो किसी ने लिखा ‘मुझे लगता है डब‍िंग किया है।

शहनाज गिल ने जैसे ही पोस्टर शेयर किया फैन्स एक्साइटेड हो गए। उन्होंने कयास लगाना शुरू कर दिया कि शहनाज नेटफ्लिक्स के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करेंगी। एक फैन ने लिखा- बधाई शहनाज। बधाई हो मेरी जान। एक यूजर ने लिखा- ‘सीरीज का प्रमोशन है’ तो किसी ने लिखा ‘मुझे लगता है डब‍िंग किया है।

यह वास्तव में शहनाज गिल का नेटफ्लिक्स के साथ डेब्यू नहीं है। दरअसल, ये ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस द्वारा एडिटेड पोस्टर है। इसके कैप्शन में लिखा, हम वर्ष 2021 को अलविदा कह रहे हैं और सबसे बड़ा क्रॉसओवर एपिसोड के लिए बना रहे। स्ट्रीमिंग सर्विस ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सोनू सूद जैसे अन्य सेलेब्स का एडिटेड पोस्टर शेयर किए हैं।

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक के कारण 2 सितंबर, 2021 को निधन हो गया था। उनका निधन 40 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ था। उनके निधन के बाद से शहनाज गिल भी पूरी तरह टूट गई थीं। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 में एक साथ हिस्सा लिया था और फैंस को उन दोनों की जोड़ी काफी पसंद थी।

इसके अलावा दोनों ने म्यूजिक वीडियो में काम किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल आखिरी बार ‘हौसला रख’ में नजर आई थीं। एक्ट्रेस पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के साथ नजर आई थीं

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *