यामी गौतम की शादी से लेकर आमिर खान के तलाक तक, इस साल सुर्खियों में छाए रहे बॉलीवुड सितारों के रिश्ते

Shilpi Soni
5 Min Read

2021 रिश्तों के लिहाज से बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए मिला-जुला साल रहा। एक तरफ कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे, तो कई बड़े सितारों के रिश्ते टूटने की खबरें भी आईं। वैसे, इस साल एक और ट्रेंड देखने को मिला कि बॉलीवुड में जो भी शादियां हुईं, वो लो प्रोफाइल रहीं। लैविश वेडिंग के लिए मशहूर बॉलीवुड में कोरोना के चलते सेलेब्स ने चुनिंदा मेहमानों के बीच ही शादी हुई। डालते हैं एक नज़र, इस साल किसकी हुई शादी और किसका हुआ तलाक…

यामी गौतम और आदित्य धर

यामी के लिए 2021 खास रहा। उन्होंने 4 जून को फिल्ममेकर आदित्य धर से शादी कर सबको चौंका दिया था। इस सीक्रेट का खुलासा यामी की सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ था, जब उन्होंने आदित्य धर के साथ शादी की फोटोज शेयर की थीं। शादी की सारी रस्में यामी के होम टाउन बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में निभाई गई थी। यामी की शादी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुए थे। यह शादी भी केवल दूल्हा-दुल्हन के परिवार वालों की मौजूदगी में हुई थी।

राजकुमार राव और पत्रलेखा

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से चंडीगढ़ में शादी कर ली थी। शादी में दोनों के फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

वरुण धवन और नताशा दलाल

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने 24 जनवरी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की थी। दोनों की शादी अलीबाग में हुई थी जहां करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे चुनिंदा सेलेब्स शामिल हुए थे।

दिया मिर्ज़ा और वैभव रेखी

पॉपुलर एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने भी 15 फरवरी को मुंबई में वैभव रेखी के साथ सात फेरे लिए थे। इस शादी में एक्ट्रेस के कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे। एक्ट्रेस की शादी बेहद खास रही थी क्योंकि उनकी इकोफ्रेंडली शादी के मंत्र पढ़ने एक महिला पंडित आई थीं। दीया की ये दूसरी शादी थी। इससे पहले प्रोड्यूसर साहिल संघा से उनका तलाक हो गया था। इस शादी में भी सिर्फ दोनों के परिवार वाले ही शामिल हुए थे।

रिया कपूर और करण भुलानी

अनिल कपूर की बेटी और सोनम कपूर की बहन रिया ने 14 अगस्त को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण भुलानी से शादी की थी। दोनों पिछले 13 सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशन में थे। इस शादी में महज कुछ करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे।

कटरीना कैफ और विक्की कौशल

पॉपुलर एक्ट्रेस कटरीना कैफ  ने भी 7 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच राजस्थान के सवाई माधोपुर में भव्य सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में शादी के बंधन में बंधे थे। इस शादी में एक्ट्रेस के कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे।

इन सेलेब्स के टूटे रिश्ते

आमिर और किरण राव

आमिर ने इसी साल जुलाई में दूसरी पत्नी किरण राव से सेपरेशन अनाउंस कर दिया था। दोनों की शादी 15 साल तक टिकी थी।

सामंथा और नागा चैतन्य

सामंथा और नागा चैतन्य ने शादी के चार साल पूरे होने से चार दिन पहले ही अपनी शादी टूटने का ऐलान करके सबको चौंका दिया था।

नुसरत और निखिल जैन

नुसरत ने इसी साल मार्च में पति निखिल जैन से अलग होने की घोषणा कर दी थी। निखिल से अलग होने के बाद नुसरत ने बंगाली एक्टर यश दासगुप्ता के साथ रिलेशन कबूला और अब वह उनके बच्चे की मां बन चुकी हैं।

हनी स‍िंह और शाल‍िनी

हनी की पत्नी शालिनी ने रिश्ते तोड़ते हुए सिंगर के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। हनी स‍िंह और शाल‍िनी की शादी 2011 में द‍िल्‍ली के ही एक गुरुद्वारे में हुई थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *