आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। जब भी इंटरनेट पर लवबर्ड्स की कोई तस्वीर या वीडियो सामने आता है, तो उनका रोमांस अक्सर फैंस को खुश होने पर मजबूर कर देता है।

इसी बीच गुरूवार रात ये लविंग कपल दोस्तों के साथ डिनर के लिए घर के बाहर स्पॉट हुआ। इस दौरान रणबीर आलिया को प्रोटेक्टिव बॉयफ्रेंड की तरह ट्रीट करते नजर आए। कपल की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

लुक की बात करें तो इस दौरान आलिया भट्ट लैमन कलर की वन-शोल्डर मिनी ड्रेस में बेहद बोल्ड नजर आईं।
इस लुक को उन्होंने व्हाइट शूज के साथ ड्रेस-अप किया। साथ ही उन्होंने हाथ में हैंड पर कैरी किया हुआ है।

मिनिमल मेकअप और पोनी में आलिया की खूबसूरती देखते ही बन रही है। वहीं उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ब्लैक जैकेट के साथ डेनिम पेंट में परफेक्ट लग रहे हैं।

फ्रेंड्स के साथ डिनर के लिए निकले रणबीर आलिया को मीडिया के कैमरे से प्रोटेक्ट करते दिख रहे हैं। वहीं कई तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी बहन शहीन का हाथ थामे भी नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में बहन और रणबीर कपूर संग आलिया का अंदाज देखते ही बन रहा है।
View this post on Instagram
काम की बात करें तो आलिया और रणबीर जल्द ही फिल्म ब्रह्मस्त्र में एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में दोनों के अलावा महानायक अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस मौनी रॉय भी नजर आएंगी।

