बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाने वाले हैं और इस वजह से अभिनेता के फैंस काफी ज्यादा खुश थे

लेकिन इस खुशी के बीच अभिनेता से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।

दरअसल समलान खान को सांप ने काट लिया है। हालांकि इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। घटना 25 दिसंबर की रात सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस की है। जहां वह परिवार समेत नया साल मनाने गए थे।

सांप काटने के बाद सलमान खान को तुरंत नवी मुंबई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां पर अभिनेता का इलाज चला।

सलमान खान को जिस सांप ने काटा था। वो बिना जहर का सांप था। ऐसे में सलमान खान की सेहत को कोई भी खतरा नहीं हुआ है।

वहीं अस्पताल में हुए इलाज के बाद अभिनेता सुबह 9 बजे अपने फार्महाउस लौट चुके हैं, जिसके बाद वह यहीं रहकर आराम कर रहे हैं।

