साल 2021 के खत्म में कुछ ही दिन बाकी हैं और उसके बाद 2022 शुरू होगा। 2022 में एक ओर जहां कई फिल्मों की रिलीज का फैन्स को इंतजार है तो वहीं कई स्टार किड्स भी 2022 में बॉलीवुड डेब्यू कर सकते हैं। ऐसे में एक नजर ऐसे ही कुछ स्टार किड्स पर, जो अगले साल फिल्मों में डेब्यू कर सकते हैं।

सुहाना खान: बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्यू का फैन्स को लंबे वक्त से इंतजार है। सुहाना की पॉप्युलैरिटी कई एक्ट्रेसेस से भी बढ़कर है। सुहाना एक शॉर्ट फिल्म में काम कर चुकी हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेटफ्लिक्स की ‘द आर्चीज’ से अपना डेब्यू करेंगी।

अगस्त्य नंदा: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी 2022 में डेब्यू कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि अगस्त्य नंदा, सुहाना खान के साथ ही ‘द आर्चीज’ से डेब्यू करेंगे।

खुशी कपूर: दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर, इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फोटोज और वीडियोज को फैन्स काफी पसंद भी करते हैं। खुशी बॉलीवुड में बड़ी बहन जाह्नवी कपूर की तरह ही धमाका करना चाहती हैं।

आर्यन खान: कुछ दिनों पहले तक क्रूज ड्रग्स केस को लेकर खूब चर्चा में रहे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी 2022 में डेब्यू कर सकते हैं। बहन सुहाना की तरह ही आर्यन ने भी अमेरिका में फिल्म स्टडीज की पढ़ाई की है।

शनाया कपूर: संजय कपूर और माहीप कपूर की बेटी शनाया कपूर काफी बोल्ड हैं और उनकी अदाओं पर अभी से फैन्स फिदा हैं। शनाया, करण जौहर की टैलेंट एजेंसी धर्मा कॉर्नरस्टोरी एजेंसी से जुड़ चुकी हैं और 2022 में ऑनस्क्रीन नजर आ सकती हैं।

जुनैद खान: आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी साल 2022 में बॉलीवुड डेब्यू कर सकते हैं। जुनैद, फिल्म पीके में राजकुमार हिरानी को असिस्ट कर चुके हैं और मीडिया रिपोट्स के मुताबिक फिल्म ‘महाराजा’ से वो डेब्यू करेंगे।,

इब्राहिम अली खान: सैफ अली खान- अमृता सिंह के बेटे और बॉलीवुड की ‘चका चक’ गर्ल सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान का भी नाम इस लिस्ट में शुमार है। जानकारी के मुताबिक इब्राहिम इन दिनों करण जौहर को फिल्म ‘रॉकी और रानी की लव स्टोरी’ में असिस्ट कर रहे हैं।

आइरा खान: आमिर खान की बेटी आइरा खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आइरा खान एक प्ले का निर्देशन कर चुकी हैं, वहीं उम्मीद है कि वो 2022 में बॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेंरगी। आइरा खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं।

अहान पांडे: अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे भी साल 2022 में धमाका कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक अहान, पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ डेब्यू करेंगे। बता दें कि अहान, चिक्की पांडे और डिएना पांडे के बेटे हैं।

यशवर्धन आहूजा: गोविंदा और सुनीता के बेटे यशवर्धन आहूजा को साल 2021 में डेब्यू करना था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से चीजें ऐसी हो नहीं पाईं। बता दें कि यशवर्धन, फिल्म ढिशूम और तड़प में साजिद नाडियाडवाला को असिस्ट कर चुके हैं।

