करण जौहर नहीं बल्कि इस लड़के से करने जा रही है एकता कपूर शादी, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

Ranjana Pandey
2 Min Read

अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहने वाली एकता कपूर की निजी जिंदगी कभी खबरों का केंद्र नहीं बनी। हालांकि यह बात अब पुरानी हो चुकी है।

क्योंकि खबर आ रही है कि टीवी क्वीन जल्द ही शादी के बंधनों में बंधने वाली है। उनके होने वाले राजकुमार और कोई नहीं बल्कि उनके बचपन के दोस्त तनवीर बुकवाल है।


हालांकि फिलहाल एकता की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मगर जिस तरह की फोटों एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डाली है। उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे जल्द ही शादी कर सकती हैं।


तनवीर संग फोटो को साझा करत हुए एकता अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखती है कि – “हम बहुत जल्द वहां, मैं आप सभी को जल्द बताऊंगी। बता दें कि एकता का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना शुरू हो चुका है।

यह पोस्ट बताता है कि एकता कपूर कितनी उत्साहिक है वहीं यह पोस्ट यूजर्स को भी सोचने पर मजबूर कर रहा है कि आखिर ऐसा क्या है जो एकता कपूर सबके साथ बांटना चाहती है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस पोस्ट में कई लोग कॉमेंट्स कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tanveer B (@tansworld)

हालांकि ऐसा नहीं है कि सिर्फ एकता की तरफ से ही ऐसी पोस्ट की गई हो। तनवीर की तरफ से भी एकता के साथ कई फोटो शेयर की गई और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि अब इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का वक्त आ गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *