जब बुरी तरह टूट गए थे MS धोनी, सामने आई मृतक प्रेमिका की तस्वीर, इस वजह से हुई थी मौत

Ranjana Pandey
3 Min Read

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  अक्सर ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. आईपीएल के 14वें सीजन के स्थगित होने के बाद से धोनी रांची में अपने परिवार के साथ हैं और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं.

धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल होती हैं. धोनी और साक्षी दोनों की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. वैसे तो धोनी एक शानदार प्लेयर हैं मगर उनकी लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव रहे हैं.

अधिकतर लोग उनकी जिंदगी के एक हिस्से से अब तक वाकिफ नहीं है. यह एक हिस्सा है जिसके बारे में धोनी कभी बात नहीं करते मगर उनकी जिंदगी में वो वक्त काफी अहमियत रखता है. आइए जानते हैं धोनी की जिंदगी के उस हिस्से के बारे में.

किस्मत ने किया जुदा
एक फेमस क्रिकेटर बनने से पहले धोनी आम इंसान थे और एक लड़की से बहुत प्यार करते थे. वो लड़की भी धोनी से काफी प्यार करती थी मगर दोनों की किस्मत में कुछ और ही लिखा था. एक हादसे ने दोनों को हमेशा के लिए एक-दूसरे से जुदा कर दिया.

ये वो वक्त था जब धोनी के करियर की शुरुआत हुई ही थी और उसी दौरान उन्होंने अपने प्यार को खो दिया. धोनी और उनकी इस गर्लफ्रेंड का जिक्र फिल्म ‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में भी किया गया है. यह फिल्म धोनी के जीवन पर आधारित है.

कौन थी वो लड़की?
धोनी की गर्लफ्रेंड के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. जिस लड़की से धोनी प्यार करते थे उसका नाम प्रियंका झा था. धोनी, प्रियंका के साथ जीवन बिताने के सपने देखते थे मगर एक कार हादसे में प्रियंका की मौत हो गई. जिससे धोनी को काफी बड़ा सदमा लगा था. प्रियंका की मौत की खबर सुनकर धोनी बुरी तरह टूट गए थे. कई करीबियों को उस वक्त यह तक लगा था कि अब धोनी क्रिकेट से दूर हो जाएंगे मगर धोनी ने ऐसा कुछ नहीं किया और भारत को वर्ल्ड कप जिताया.

फोटो वायरल
वैसे तो धोनी की प्रेमिका प्रियंका झा को किसी ने नहीं देखा. लेकिन हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी एक लड़की के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो यही लड़की धोनी की मृतक गर्लफ्रेंड यानि प्रियंका झा है. प्रियंका की मौत के काफी वक्त बाद धोनी ने साक्षी रावत को अपना जीवनसाथी बनाया. साक्षी अपने पति के साथ हर वक्त नजर आती है और आलोचना करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देती हैं.

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *