बेटे अहान के बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने लिखा प्यार भरा नोट, गर्लफ्रेंड तानिया ने रोमांटिक तस्वीरों के साथ किया wish

Ranjana Pandey
2 Min Read

एक्टर अहान शेट्टी अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म तड़प को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। वहीं आज एक बार फिर एक्टर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में हैं, क्योंकि आज अहान शेट्टी का बर्थडे है। 28 दिसंबर को एक्टर अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर चारों ओर से बधाईयां मिल रही है। करीबी दोस्तों, पैरेंट्स और गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ ने भी इस खास मौके पर उन पर प्यार लुटाया है।

एक्टर सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने बेटे को विश किया है। उन्होंने लिखा, मेरी सबसे बड़ी खुशी, सबसे बड़े गर्व और मेरे प्यार अहान को जन्मदिन की ढ़रे सारी शुभकामनाएं… अपने मुझे गर्व करने के लिए बहुत सारे कारण दिए हैं।

मैं चाहता हूं कि आप अपनी रोमांचक नई यात्रा शुरू करते हुए प्यार, भाग्य, रोमांच के लिए ईश्वर से प्रार्थाना करता हूं। कड़ी मेहनत करों और हमेशा ईमानदार रहो, जो आपके पास है उसके लिए हमेशा आभारी रहें। हमेशा दूसरों में प्यार, दया, पॉजिटिविटी की तलाश करें।

 

वहीं अहान की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ ने भी कई तस्वीरें शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। इन तस्वीरों में कपल का बेहद रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। एक तस्वीर के ऊपर आथिया ने लिखा- हैप्पी बर्थडे। वहीं फैंस भी सोशल मीडिया पर एक्टर को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

काम की बात करें तो 3 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म तड़प में अहान एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ नजर आए हैं। ये उनके करियर की पहली फिल्म है।

फिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया है। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर तेलुगु एक्शन-ड्रामा ‘RX100’ की आधिकारिक रीमेक है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *