ऐश्वर्या और अमिताभ की इस गंदी आदत से परेशान हैं जया बच्चन

Shilpi Soni
4 Min Read

बॉलीवुड इंडस्ट्री में  बच्चन परिवार सबसे नामी परिवार की लिस्ट में शामिल है। महानायक अमिताभ बच्चन का परिवार हमेशा से चर्चा में रहने वाला परिवार है। ऐसा इसलिए क्योंकि अमिताभ बच्चन के परिवार के लगभग सभी सदस्य बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं। इसी वजह से अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों को लेकर भी बच्चन परिवार के सदस्यों को अक्सर चर्चाओं में देखा जाता है।

 

अमिताभ बच्चन और उनकी धर्मपत्नी जया बच्चन दोनो ही 90 के दशक के मशहूर सितारों में शामिल रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अच्छी खासी पहचान रखते हैं। हालांकि अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा, फिल्म जगत से दूर हैं, लेकिन बच्चन परिवार का हिस्सा होने की वजह से अपनी असल जिंदगी से जुड़ी खबरों को लेकर वह भी अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं।

आज हम आपको अपनी इस पोस्ट के जरिए अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की एक ऐसी आदत से  रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसे अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन और उनकी बेटी श्वेता बच्चन दोनों ने ही नाराजगी जाहिर की है।

बात करें अगर जया बच्चन की तो उन्होंने अमिताभ बच्चन को लेकर उन्हीं के पॉपुलर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपनी नाराजगी जताई थी और वहीं दूसरी तरफ उनकी बेटी श्वेता नंदा ने अपनी भाभी ऐश्वर्या राय के ऊपर टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के दौरान नाराजगी जाहिर की थी। और दिलचस्प बात यह है कि अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय की इस आदत में एक समानता भी है जिस वजह से परिवार के सभी लोग इनकी इस आदत से वाकिफ हैं।

 

 क्या है वह बुरी आदत

दरअसल, ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन की आदत फोन से जुड़ी हुई है, जिसके बारे में खुद जया बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के दौरान बताया था… कि वह कभी भी वक्त पर फोन नहीं उठाते हैं और ना ही मैसेज का जवाब देते हैं।

वहीं दूसरी तरफ श्वेता ने भी यही बात ‘कॉफी विद करण शो’ के दौरान बताई थी कि उनके पिता अमिताभ बच्चन ही नहीं बल्कि उनकी भाभी ऐश्वर्या राय बच्चन की भी यही आदत है, जो ना तो फोन उठाती हैं और ना ही मैसेज का रिप्लाई देती हैं।

इसके अलावा अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन मैं एक और समानता है, और यह समानता इनकी आवाज से जुड़ी हुई है। बात उस वक्त की है जब यह दोनों ही सितारे अपने कैरियर की शुरुआत कर रहे थे, जहां पर अपनी आवाज के चलते अमिताभ बच्चन को आकाशवाणी में न्यूज रीडर के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था, तो वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय को डबिंग आर्टिस्ट की जॉब में रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *