ये है वो 5 फिल्में जिनकी वजह से बर्बाद हो गया सनी देओल का करियर

Ranjana Pandey
4 Min Read

बॉलीवुड में सनी देओल ने एक से एक सुपरहिट फिल्में दी है। सिनेमा जगत में धर्मेंद्र के बेटे सनी को ढाई किल्लो के हाथ वाले एक्टर के रुप में जाना जाता है। सनी एक ऐसे हीरो रहे हैं जिनके डायलॉग्स आज तक भी सबकी जुबान पर हैं। इन्होंने फिल्म बेताब से अपने करियर की शुरुआत की थी। इंडस्ट्री में सनी देओल एक वक्त पर टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हुआ करते थे।

लेकिन ये इंडस्ट्री ऐसी चीज़ है जहां कोई रातों रात स्टार बन सकता है तो कोई रातों रात नीचे गिर सकता है। कई सितारे अपने फिल्में सिलेक्शन की चॉइस की वजह से फ्लॉप हो जाते हैं और किसी की किस्मत उसे धोखा दे देती है। इसी के चलते एक बुलंदी छूने वाले सितारे के करियर का ग्राफ भी गिर जाता है। इसीलिए एक एक्टर के लिए ज़रूरी है बेहतरीन फिल्मों का चुनाव करना।


लेकिन शायद सनी देओल यही मार खा गए थे। तभी तो उनका स्टारडम कम होता चला गया। उन्होंने एक वक्त में कुछ ऐसी फिल्में की जो फ्लॉप हो गई। इसी के कारण उनका स्टारडम भी गिरता चला गया। चलिए आज आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जिनके चुनके शायद सनी देओल ने अपने करियर की सबसे बड़ी गलती कर दी थी।


काफिला
फिल्म के डायरेक्टर अमितोज मान थे। लीड रोल में सना नाकज़ थी। फिल्म को 17 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया था। लेकिन फिल्म घाटे में रही और बॉक्स ऑफिस में सिर्फ 7 करोड़ ही कमा सकी।


खुदा कसम
फिल्म खुदा कसम साल 2010 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी और तब्बू ने लीड रोल निभाया था। ये फिल्म एक एक्शन फिल्म थी। फिल्म को 9 करोड़ रुपए की लागत से बनाया था। लेकिन ये इतनी फ्लॉप गई कि बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 76 लाख रुपए की ही कमाई कर सकी। फिल्म को लेकर निर्माता-निर्देशकों को काफी घाटा सहना पड़ा था।


रोक सके तो रोल लो
साल 2014 में फिल्म ‘रोक सको तो रोक लो’ आयी। यह फिल्म 9 करोड़ की लागत से बनी और बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.49 करोड़ ही कमा सकी। काश सनी ने इस फिल्म को चुना ना होता।


लकीर
लकीर को सनी देओल के करियर की सबसे फ्लॉप फिल्म माना जाता है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमें सुनील शेट्टी ,जॉन अब्राहम, सनी देओल थे और फिल्म में एक अच्छी स्टोरी की कमी और डायलॉग की कमी से फिल्म काफी घटिया साबित हुई। मल्टीस्टारर होने के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी।


जो बोले सो निहाल
इस फिल्म में सन्नी ने एक ईमानदार पुलिस वाले का किरदार निभाया था जिसे दर्शको ने काफी सराहा फिलहाल इस फिल्म को 15 करोड़ की लागत से बनाया गया और इस की कमाई 8 करोड़ की ही हुई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *