बॉलीवुड का सबसे हॉट कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सालों तक अपने प्यार को दुनिया से छुपाने वाला ये कपल अब आए दिन सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए अपनी फीलिंग शेयर करते रहते हैं। वहीं अब इस कपल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की माने तो बॉलीवुड के इस हॉट कपल ने अपनी राहें जुदा कर ली हैं।

छह दिनों से घर में बंद हैं मलाइका

कई मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा किया गया है कि अर्जुन और मलाइका की जोड़ी अलग हो सकती है। रिपोर्ट्स में सूत्र का हवाला देते हुए कहा गया है कि, “छह दिन से अधिक समय हो गया है, मलाइका अरोड़ा ने अपने घर से बाहर कदम नहीं रखा है। उन्होंने खुद को पूरी तरह से आइसोलेट कर लिया है। कहा जा रहा है कि वह बेहद दुखी हैं और उसने कुछ समय के लिए दुनिया से दूर रहने का फैसला किया है। जबकि अर्जुन कपूर भी इन दिनों एक बार भी उनसे मिलने नहीं आए हैं।
मलाइका के घर के पास होते हुए भी अर्जुन ने नहीं की मुलाकात

सूत्र ने आगे बताया कि, तीन दिन पहले ही अर्जुन को बहन रिया कपूर के घर डिनर पर स्पॉट किया गया था। रिया का घर मलाइका के घर के बेहद करीब है और इसके बावजूद, वह उससे मिलने नहीं गए। जबकि मलाइका अक्सर अर्जुन के साथ इन फैमिली डिनर में शामिल होती हैं लेकिन इस बार वह उनके साथ नजर नहीं आईं। ब्रेकअप की खबरें आने के बाद इस कपल के फैंस काफी परेशान हो रहे हैं।

न्यू ईयर पर शेयर की पोस्ट
https://www.instagram.com/p/CYJpnilqX0y/?utm_source=ig_web_copy_link
आपको बता दें कि नए साल के मौके पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक जैसी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में दोनों पाउट करते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के कैप्शन में मलाइका ने लिखा, ‘मैं तुम्हें मिस कर रही मिस्टर पाउटी अर्जुन कपूर (वैसे मेरा पाउट तुम्हारे से ज्यादा अच्छा है)…हैप्पी न्यू ईयर ।’

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से डेटिंग कर रहे हैं। दोनों ने साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिये ऑफिशियल किया था। तलाकशुदा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। हांलाकि उम्र का ये फासला दोनों के रिश्ते के आड़े नहीं आता है। कई बार मलाइका अपनी उम्र से छोटे बॉयफ्रेंड को डेट करने की वजह से ट्रोल भी हो चुकी हैं। इस ट्रोलिंग का असर भी दोनों के रिश्ते पर नहीं पड़ता है।

