जब एक ही तस्वीर में साथ आए बॉलीवुड स्टार्स की फैमिली, बच्चन से लेकर किंग खान तक ऐसा है परिवार

Deepak Pandey
4 Min Read

तो चलिए हम एक-एक करके आपको स्टार्स की फैमिली फोटोस दिखाते हैं और बताते हैं के आखिर इन तस्वीरों में परिवार के कौन-कौन से सदस्य शामिल हैं…

हिंदी फिल्म जगत के महानायक अमिताभ बच्चन ने खुद फैमिली फोटो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर किया था, इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, एक छत के नीचे पूरा बच्चन परिवार| बता दे, इस तस्वीर में बच्चन परिवार के सदस्यों के साथ साथ अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा के परिवार के भी सभी सदस्य नजर आए थे|

कपूर खानदान के लिए यह फैमिली पिक वाकई बेहद खास है, क्योंकि एक तस्वीर में ही अनिल कपूर से लेकर अर्जुन कपूर और जानवी कपूर सहित, बोनी कपूर का पूरा परिवार भी नजर आ रहा है| एक तस्वीर में कपूर परिवार के कुल 10 सदस्य नजर आ रहे हैं और इसीलिए इस तस्वीर को फैंस ने भी काफी पसंद किया था|

 

सलमान खान के परिवार के अन्य सदस्यों की बात करें तो इनमें अधिकतर सदस्यों को अक्सर लाइमलाइट से दूर ही देखा जाता है| लेकिन, इस फैमिली फोटो में सलमान खान के साथ उनकी पूरी फैमिली नजर आ रही है, जिस वजह से यह तस्वीर पूरी तरह से परफेक्ट और कंप्लीट फैमिली फोटो है|

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान की फैमिली फोटो में उनके साथ उनकी पत्नी गौरी खान और उनके तीनों बच्चे साथ नजर आ रहे हैं जिनमें शाहरुख खान के दोनों बेटे आर्यन खान और अबराम खान सहित उनकी बेटी गौरी खान शामिल हैं|

7 बहनें और 1 भाई हैं रेखा लेकिन सगी बहन सिर्फ एक, पिता के रहे 4 महिलाओं से संबंध, ऐसी है Family | Bollywood Actress Rekha Birthday and her Complete Family Members KPG

बॉलीवुड की लीजेंडरी एक्ट्रेस रेखा की फैमिली फोटो वाकई बेहद खास है| इस फ्रेम में जो महिलाएं रेखा के साथ नजर आ रही वो कोई इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ी महिलाएं या रेखा की फैंस नहीं हैं। बल्कि रेखा की सगी बहनें हैं। आपको बता दें रेखा की एक दो नहीं बल्कि 6 बहनें हैं।

बॉलीवुड के पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल्स में शामिल अजय देवगन और काजोल की इस तस्वीर में उनके साथ उनके बेटे युग देवगन और उनकी बेटी न्यासा देवगन भी नजर आ रहे हैं| और ऐसे में अजय देवगन और काजोल की यह एक परफेक्ट फैमिली फोटो है|

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *