छोटे पर्दे से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गयी है। अपने बेहतरीन डांस से फैंस के दिलों पर राज करने वाली मौनी रॉय अब डांस रिएलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 5’ को जज करने जा रही है। शो को जज करने के साथ ही मौनी पांच सालो के बाद छोटे पर्दे पर वापसी करेंगी। मौनी को हमेशा ही उनकी अदाकारी के साथ-साथ डांस के लिए सराहना मिली है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मौनी के फैंस के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है।


साल 2021 में मौनी ने कई ब्लॉकबस्टर म्यूजिक वीडियोज के जरिए अपने डांस के जलवे बिखेरे थे। उनके वीडियो ‘डिस्को बलमा’, ‘दिल गलती कर बैठा है’ और ‘जोड़ा’ ने धूम मचा दी थी। सभी गानों में उनके डांस की तरीफ हुई।

बता दें, इससे पहले भी मौनी कई रिएलिटी डांस शोज का हिस्सा रही हैं। लेकिन उन्होंने शो को सिर्फ होस्ट किया। जजिंग का यह उनका पहला अनुभव होगा। मौनी ने अपने करियर की शुरूआत स्टार प्लस के टीवी शो ‘क्योंकि … सास भी कभी बहू थी’ से की थी। इसके बाद वह सीरियल ‘देवों के देव … महादेव’ और ‘नागिन’ में नजर आई।

इनके अलावा मौनी आजकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में है। खबरें हैं कि वो अपने कथित बॉयफ्रेंड और दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार संग 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी करेंगी। हालांकि इस बारे में एक्ट्रेस ने कुछ नही कहा है।


