minissha lamba का खुलासा एक अभिनेता को डेट करने पर उन्‍हें मिला था धोखा

Ranjana Pandey
4 Min Read

कभी फिल्मों में अपने अभिनय से मशहूर होने वाली मिनीषा लाम्बा का आज जन्मदिन है। आज मिनीषा लाम्बा अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। वैसे मिनीषा लाम्बा बॉलीवुड में हिट ना हो सकी बल्कि उनकी गिनती एक फ्लॉप अभिनेत्रियों में होती है

मिनीषा लाम्बा का करियर प्लास्टिक सर्जरी करवाने के बाद बिगड़ा। हालाँकि आज के समय में मिनिषा लांबा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर वो अपनी पोस्ट पर ही फैंस को रिप्लाई भी कर देती हैं। वैसे मिनीषा लाम्बा अपने अफेयर के लिए भी सुर्ख़ियों में रहीं हैं।

एक बार मिनिषा लांबा ने बताया था कि एक समय पर वह एक बॉलीवुड एक्टर के साथ रिलेशनशिप में थीं और वह एक्टर काफी फ्लर्ट करने वाला और धोखेबाज था।

जी हाँ, अभिनेत्री ने बताया था कि, ‘मैं एक एक्टर के साथ रिलेशनशिप में थी और उसने मुझे धोखा दिया था। उस एक्टर की पर्सनैलिटी ही बहुत बड़े फ्लर्ट की थी।’ वैसे आपको बता दें कि मिनिषा लांबा ने साल 2015 में रयान थाम से शादी की थी लेकिन अब वह उनसे अलग हो चुकीं हैं।

तलाक के बाद एक बार मिनिषा ने बताया था कि ‘वह किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। करीब एक साल से रिश्ते में हैं लेकिन वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के नाम का खुलासा नहीं करेंगी क्योंकि वह उनकी निजता का सम्मान करती हैं।’

मिनीषा लाम्बा कास्टिंग काउच को लेकर भी बात कर चुकी हैं। एक बार उन्होंने कहा था, ‘मुझे लगता है कि किसी भी उद्योग में जहां पुरुष होते हैं, बहुत सारे पुरुष इस तरह की कोशिश करने वाले होते हैं। यह इंडस्ट्री भी अलग नहीं है। मुझे निश्चित रूप से ऐसी चीजों का सामना करना पड़ा है जैसे एक व्यक्ति फिल्म की पुष्टि नहीं कर रहा है और कह रहा है, ‘आप रात के खाने के लिए क्यों नहीं मिलतीं? चलो बात करते हैं।’

आगे उन्होंने कहा, ‘मैं एक्टिंग करते हुए बात संभालते हुए बोलती थी, नहीं, हम ऑफिस में क्यों नहीं मिलते? मुझे रात के खाने के बारे में पता नहीं है लेकिन मैं फ्री हूं, अगर आप आगे चर्चा करना चाहें तो हम एक समय तय कर सकते हैं और कल ऑफिस में मिल सकते हैं।

मैंने इसे ऐसे ही संभाला। यह मेरे साथ मेरे सामने ज्यादा नहीं हुआ लेकिन जब भी ऐसा हुआ है, मैंने इसे इसी तरह से संभाला, जहां मैंने यह दिखावा किया है कि आप जो कह रहे हैं, उसे मैं समझ नहीं पा रही हूं।’

वैसे मिनीषा लाम्बा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वह ‘कॉरपोरेट’, ‘हनीमून ट्रैवल्स’, ‘दस कहानियां’, ‘बचना ऐ हसीनों’, ‘भेजा फ्राई 2’, ‘हम तुम शबाना’, ‘जोकर’, ‘हीर एंड हीरो’, ‘भेजा फ्राई 3’ और ‘भूमि’ जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 8 में भी वह दिख चुकीं हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *