नहीं अलग होंगे धनुष-ऐश्वर्या, ना ही टूटेगा रिश्ता, इस शख्स का बड़ा दावा

Deepak Pandey
4 Min Read

साउथ के सुपरस्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर अलग होने का ऐलान किया था। इस न्यूज को 3 दिन हो गए हैं। दोनों की तरफ से इस पोस्ट के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं आई । लेकिन अब भी कोई है जो ये दावा कर रहा है कि दोनों के बीच कोई तलाक नहीं होने वाला है। इससे पहले धनुष-ऐश्वर्या ने अपने ज्वाइंट स्टेटमेंट में लिखा था, ​”हमारा 18 साल का साथ रहा, जिसमें हम दोस्त, माता-पिता, कपल और एक-दूसरे के साथी बनकर साथ रहे। इस सफर में हमने आगे बढ़ते हुए एक-दूसरे को समझा और काफी कुछ देखा। अलग होने के उनके फैसले से कई लोगों को झटका लगा क्योंकि दोनों की शादी को लगभग दो दशक हो चुके हैं। दोनों की तलाक की खबरों के बीच हाल ही में धनुष के पिता ने एक स्टेटमेंट देकर उनके फैंस को कंफ्यूज कर दिया है। अब किसी को भी ये समझ नहीं आ रहा है कि क्या वाकई धनुष और ऐश्वर्या तलाक ले रहे हैं या फिर नहीं?Actor Dhanush And Aishwarya Decision Of Separation, Reason Gets Aired

जैसे ही दोनों के अलग होने की खबर सोशल मीडिया पर आई तो कुछ लोगों का कहना था कि धनुष के अफेयर की वजह से ऐश्वर्या उनसे अलग होना चाहती हैं। वहीं कुछ ऐश्वर्या के साथ हो रहे धनुष के झगड़ों को वजह बता रहे थे। हालांकि, अभी तक असल वजह सामने नहीं आई है। इस बीच धनुष के पिता और फिल्म निर्माता कस्तूरी राजा ने तलाक की खबरों को लेकर बड़ा बयान दिया है।What led to Dhanush and Aishwaryaa Rajinikanth's divorce? - Movies News

जी हां, धनुष के पिता ने बेटे-बहू के अलग होने की वजह को पारिवारिक झगड़ा करार दिया है, जो एक पति और पत्नी के बीच होता है। उन्होंने सारी अफवाहों को खारिज करते हुए एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कहा कि धनुष और ऐश्वर्या तलाक नहीं ले रहे हैं।Dhanush-Aishwarya Not Divorced, It's Small Quarrel'; Dhanush's father's  surprise statement Dhanush Aishwarya not divorced says Dhanush father  Kasthuri Raja | pipanews.com

आपको बता दें कि धनुष जहां साउथ और हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता हैं। वहीं ऐश्वर्या दिग्गज फिल्म अभिनेता रजनीकांत की बड़ी बेटी और फिल्म निर्देशिका व गायिका हैं। धनुष और ऐश्वर्या ने साल 2004 में शादी की थी। दोनों की शादी से दो बच्चे यात्रा और लिंग हैं जिनका वो दोनों ही बेहद अच्छे से ख्याल रखते हैं। काफी समय से दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने की खबरें आ रहीं थी।जिसका कारण धनुष का कई लोगों से अफेयर बताया जा रहा था। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस खबर का खंडन करने के लिए कभी मीडिया से बातचीत नहीं की। लेकिन शादी के 18 साल बाद अब खुद ही सोशल मीडिया के जरिए धनुष और ऐश्वर्या ने अपने सेप्रेशन की जानकारी दी है।Dhanush is no longer Rajinikanth's son-in-law! 7 big things about the world  of the bow with divorce | 7 important thing to about dhanush wedding story  with aishwarya after dhanush announced sepration

लेकिन इनके अलगाव वाली बात पर रजनीकांत की चुप्पी और धनुष के पिता ये स्टेटमेंट सुनने के बाद ऐसा लग रहा है कि धनुष और ऐश्वर्या दोनों परिवार के लोग इस कपल को फिर से मिलाने की अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। यही नहीं फैंस भी धनुष और ऐश्वर्या को फिर से साथ देखना चाहते हैं न कि अलग

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *