यदि आप ने पु्ष्पा देखने के बाद साउथ की फिल्में देखने का मन बनाया है तो आपको इन फिल्मों में एक एक्टर जरुर दिखाई देगा। ये एक्टर विजय सेतुपति । विजय एक साउथ इंडियन एक्टर हैं जिनकी दमदार अदाकारी सिर्फ साउथ इंडिया ही नहीं बल्कि देश के दूसरे हिस्सों में काफी मशहूर है। विजय ने तमिल फिल्मों के अलावा तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काफी काम किया है। लेकिन ये कम लोगों को ही पता है कि विजय एक्टर बनने से पहले काफी साधारण काम कर चुके हैं जिससे इनका खर्च निकलता था। आज हम आपको बताएंगे विजय की अनसुनी कहानी।
इनका पूरा नाम है विजय गुरुनाथ सेतुपति कालीमथु । इनका जन्म 16 जनवरी 1978 में तमिलनाडु के राजपलायम नामक शहर में हुआ था। विजय एक साधारण परिवार से संबंध रखते हैं, जिनका फ़िल्मी दुनिया से कोई संबंध नहीं था। विजय के अंदर फिल्मी दुनिया से जुड़ने की इच्छा थी, लेकिन अपने साधारण लुक और घर की तंगी हालत की वजह से आगे क़दम नहीं बढ़ा पा रहे थे। हालांकि, वो सही समय के इंतज़ार में ज़रूर थे।
विजय ने अपनी स्कूली शिक्षा कोडंबक्कम (चेन्नई) के MGR हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की । इसके बाद उन्होंने चेन्नई से बी-कॉम की पढ़ाई की है। कहते हैं कि उन्होंने शुरुआती वक़्त में कई फ़िल्मों के लिए ऑडिशन भी दिए थे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. उन्हें हर बार यही कह दिया जाता था कि उनकी एक्टिंग में दम नहीं है। चूंकि उनके परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी इसलिए वो ज़्यादा समय नहीं दे सकते थे।
घर की हालत सही नहीं होने के कारण विजय सेतुपति ने सेल्समैन, होटल में कैशियर, टेलिफ़ोन बूथ ऑपरेटर तक का काम किया । वहीं, इसके बाद उन्हें अकाउंटेंट की नौकरी मिल गई । घर की ज़िम्मेदारी संभालने के लिए विजय ने दुबई जाने का फैसला किया। हालांकि, वो कुछ समय बाद भारत लौट आए और भारत में ही अपने एक मित्र के साथ इंटीरियर डिज़ाइनिंग का काम शुरू किया।
ऐसी चमकी किस्मत
विजय मार्केटिंग कंपनी के लिए काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात डायरेक्टर महेंद्र बाबू से हुई। महेंद्र ने विजय के अंदर एक टैलेंट दिखाई दिया। जहां से विजय को मोटिवेट किया गया।महेंद्र बाबू की बात मानकर विजय ने एक बार फिर फिल्मों की तरफ रुख किया। पहली बार में विजय को कई सपोर्टिंग रोल्स मिले। साल 2010 में विजय के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी। फिल्म का नाम था थेनमेरुकू पारुवाकतरु।
2017 में आई उनकी तमिल फ़िल्म विक्रम वेदा में वो आर. माधवन के साथ दिखाई दिए। ये एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म थी, जिसमें विजय क्रिमिनल की भूमिका में नज़र आए । इस फिल्म में इनके अभिनय को ख़ूब पसंद किया गया।इस फिल्म का रीमेक बॉलीवुड में बन रहा है जिसमे विजय के किरदार को एक्ट ऋतिक रोशन निभा रहे हैं।

