सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य का होगा पैचअप? ऐक्ट्रेस ने डिलीट की पति से अलग होने वाली पोस्ट

Shilpi Soni
3 Min Read

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने बीते साल 2021 के अक्टूबर में अलग होने की जानकारी देकर फैंस को चौंका दिया था। इसके बाद उनके फैंस ने उन दोनों से एक होने की अपील की थी। लेकिन अब सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ ऐसा किया है। जिसने उनके और नागा चैतन्य के एक होने की अफवाह को बढ़ा दिया है।

दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु ने पति नागा चैतन्य से अलग होने वाले ज्वाइंट स्टेटमेंट वाले पोस्ट को डिलीट कर दिया है। हालांकि, कपल में से किसी ने भी इस पर कोई रिऐक्शन नहीं किया  है। पोस्ट के डिलीट होने के फैंस कयासबाजी करने लगे हैं कि अब ये कपल फिर से हो सकता है।

वहीं, रिपोर्ट्स की माने तो सामंथा रुथ अपना इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ पोस्ट डिलीट कर रही थीं और उन्होंने नागा चैतन्य से अलग होने वाला पोस्ट भी डिलीट कर दिया है क्योंकि अब ये पोस्ट उनके लिए मायने नहीं रखता है।

2 अक्टूबर को की थी अलग होने की अनाउंसमेंट

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने 2 अक्टूबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अलग होने की अनाउंसमेंट की थी। सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था, ‘हमारे सभी शुभचिंतकों। बहुत सोच-विचार के बाद मैंने और चैय ने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते को अलग करने का फैसला किया है। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि पिछले एक दशक से ज्यादा समय से हमारी दोस्ती रही है जो हमारे रिश्ते का आधार थी और जो हमारे बीचे हमेशा खास एक रिश्ता कायम रखेगी। हम अपने फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस मुश्किल समय में हमार साथ दें और हमें आगे बढ़ने के लिए प्राइवेसी का खयाल रखें। आपके सपॉर्ट के लिए धन्यवाद।’

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने साल 2010 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों 29 जनवरी 2017 को हैदराबाद में सगाई की थी और उसी साल 6 अक्टूबर को गोवा में सात फेरे लिए। लेकिन शादी के 4 साल बाद ही 2021 में सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने अपनी इस शादी को खत्म करने का फैसला किया और अलग हो गए।

आपको बता दें, सामंथा रुथ प्रभु  ने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ में एक आइटम सॉन्ग ‘ऊ अंतावा’ किया है जिसमें उन्होंने अपने जबरस्त डांस से लोगों के दिलों में जगह बना ली है। वहीं वो दिखने भी इतनी खूबसूरत है कि उनकी सुंदरता के लोग कायल है। इस वक्त सामंथा रुथ प्रभु  का नाम सिर्फ टॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में छाया हुआ हैं। वहीं अब सामंथा रुथ प्रभु अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय फिल्म, ‘अरेंजमेंट ऑफ लव’ में नजर आएंगी, जिसमें वो अपनी खुद की जासूसी एजेंसी चलाने वाली एक तमिल महिला का रोल अदा करेंगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *