रिया सेन की अदाओं पर मर मिटे ये 5 हैंडसम हंक, एक के साथ तो लीक हुआ था MMS

Shilpi Soni
3 Min Read
रिया सेन बॉलीवुड की उन हसीनाओं में से एक हैं, जिनकी अदाओं ने कई हैंडसम हंक्स को दीवाना बनाया है। जॉन अब्राहम, अस्मित पटेल समेत कई ऐसे कलाकार रहे हैं, जो रिया सेन की खूबसूरती पर मर मिटे थे। हालांकि ये रिश्ते कभी कामयाब नहीं हो पाए। रिया सेन ने जिसके साथ भी रिश्ता बनाया, वो खबरों में तो बहुत रहा लेकिन शादी की दहलीज तक नहीं पहुंच पाया। आइए आपको ऐसे 5 लोगों की लिस्ट दिखाते हैं, जिनके साथ रिया को मोहब्बत हुई लेकिन कभी अंजाम तक नहीं पहुंची।

रिया सेन और जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु के रिश्ते के बारे में तो हम सब ही जानते हैं। इस रिश्ते को लेकर कई खबरें सामने आईं लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिपाशा बसु से पहले जॉन अब्राहम अदाकारा रिया सेन के साथ रिश्ते में थे। बताया जाता है कि रिया को लेकर जॉन काफी सीरियस थे और शादी करना चाहते थे लेकिन ये रिश्ता सफलता की सीढ़ियां नहीं चढ़ पाया। डेटिंग के कुछ वक्त के बाद ही ये दोनों अलग हो गए और इनका रिश्ता खत्म हो गया।

रिया सेन और अस्मित पटेल

रिया सेन और अस्मित पटेल के बीच अफेयर की खबरें साल 2005 में आई थीं। फिल्म सिलसिले के दौरान इन दोनों ने डेट करना शुरू किया था। इनका एक एमएमएस भी लीक हुआ था, जिसने काफी हंगामा मचाया था। हालांकि कुछ वक्त के बाद ये दोनों अलग हो गए।

रिया सेन और सलमान रुश्दी

रिया सेन और सलमान रुश्दी के रिश्ते का खुलासा कई लोगों के चौंकाने वाला था। जब मीडिया से रिया ने इसके बारे में बात की तो कहा, ‘जब मैं किसी से प्राइवेट बात करती हूं तो उसे डिस्क्लोज नहीं करती हूं। मैंने सलमान से काफी बातें कीं और काफी कुछ सीखा। शुरुआत में मुझे बात करने में अच्छा लगा लेकिन थोड़ वक्त के बाद ये चीजें मुझे अफेक्ट करने लगीं।

रिया सेन और युवराज सिंह

युवराज सिंह जब अपने करियर के शीर्ष पर थे, तब उनका नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ा। रिया सेन भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। कुछ वक्त तक साथ रहने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को बाय कह दिया।

रिया सेन और श्रीसंत

अदाकारा रिया सेन का नाम क्रिकेटर श्रीसंत के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि इस रिलेशन के बारे में रिया ने ज्यादा बात नहीं की। रिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वो सिर्फ 3 मैच अटेंड करने गई थीं। इसके अलावा जो बातें फैल रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *