रिया सेन बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हुआ करती थीं, जिसे लेकर यही कहा जाता था कि वो आगे चलकर खूब नाम कमाएंगी। वो दिखने में जितनी खूबसूरत हैं, एक्टिंग के मामले में भी वो उतनी ही मजबूत थी लेकिन एक MMS ने उनके फिल्मी करियर पर ग्रहण लगा दिया।
रिया सेन बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिनके बने बनाए करियर को विवादों की काली छाया ने ऐसा ग्रहण लगाया कि ये ग्रहण कभी छट नहीं पाया। रिया सेन हिंदी और बंगाली फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटी हैं। रिया सेन की हिट फिल्मों में ‘स्टाइल’, ‘झंकार बीट्स’ और ‘अपना सपना मनी-मनी’ जैसी फिल्में ही याद आती हैं।
“उनकी फिल्मो से ज्यादा लोगों को याद है उनसे जुड़ी कंट्रोवर्सी। एक ऐसी कंट्रोवर्सी जिसने उनकी दुनिया ही पलट दी…. एक ऐसा विवाद जिसने उन्हें कामयाबी की चमक से बदनामी के अंधेरे में ला खड़ा किया।”
हॉट सीन्स को लेकर चर्चा में रहीं
View this post on Instagram
रिया ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1991 में एक बाल कलाकार के रूप में की थी। रिया सेन त्रिपुरा के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं, इनके पिता भरत देव वर्मा कूच बिहार की महारानी इला देवी के बेटे हैं। रिया को पहली बार पहचान फाल्गुनी पाठक के गाने ‘चूड़ी जो खनकी हाथों में’ से मिली थी। स्टार किड होने के बाद भी रिया सफल अभिनेत्री के तौर पर खुद को स्थापित नहीं कर पाईं। रिया हमेशा अपनी फिल्मों में बोल्ड और हॉट सीन्स को लेकर चर्चा में रही हैं हालांकि, अब रिया पूरी तरह से बंगाली फिल्मों की तरफ रुख कर चुकी हैं।
लाइमलाइट में रहते थे अफेयर
रिया अपने अफेयर को लेकर भी हमेशा बॉलीवुड इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी रहती थी। उनकी ब्वॉयफ्रेंड लिस्ट में अक्षय खन्ना से लेकर लेखक सलमान रुशदी तक का नाम शामिल थे। रिया सेन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से 2017 में एक निजी समारोह में शादी की थी।
रिया का एमएमएस लीक
रिया की जिंदगी का सबसे बड़ा विवाद था एक्टर अश्मित पटेल के साथ उनका MMS लीक होना। इस वीडियो में वो नशे की हालत में एक दूसरे को किस करते दिख रहे थे। बता दे की 2005 में रिया और अश्मित रिलेशनशिप में थे, उस दौरान रिया की एक फिल्म रिलीज होने वाली थी। उसी समय दोनों का MMS रिलीज़ हुआ था जिसे लेकर लोगों ने उनपर आरोप लगाया कि पब्लिसिटी के लिए रिया ने खुद अपना ये वीडियो लीक करवा दिया। इसी विवाद के चलते सब बदल गया और रिया को बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी।