बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं है। एक अच्छी अदाकारा होने के साथ-साथ एक शानदार बेटी और लविंग वाइफ बनने के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब मां बन गई हैं। एक्ट्रेस और उनके पति निक जोनस ने इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों को जानकारी दी कि उन्होंने सरोगेसी की मदद से अपने घर पर पहले बच्चे का स्वागत किया है।

बच्चे के आने के बाद हो सकता है प्रियंका अपना पूरा वक्त अपने नन्हे मेहमान को देना चाहती हों। इसलिए बॉलीवुड में वापसी के लिए मन बना चुकी प्रियंका ने अब ब्रेक लेने का मूड बना लिया है। खबरों के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा ने 100 करोड़ की लागत से बनने जा रही फिल्म ‘जी ले जरा’ का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर से बात की है और फिल्म के लिए किसी और एक्ट्रेस को साइन करने का सुझाव दिया है।
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली थीं। इस फिल्म का ऐलान पिछले साल किया गया था, जिसमें प्रियंका, आलिया और कैटरीना को कास्ट किया गया था। ये एक रोड ट्रिप पर आधारित फिल्म होगी। बताया जा रहा है कि ये फिल्म 2023 में रिलीज होगी। फरहान अख्तर दोस्ती को लेकर इससे पहले भी ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘दिल चाहता है’ जैसी कई शानदार फिल्में पहले भी बना चुके हैं।
अभी अस्पताल में रहेगी बेटी
दरअसल, निक और प्रियंका की बेबी प्री-मेच्योर भी हैं, ऐसा बताया जा रहा है कि उनके बच्चे का जन्म दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में डिलीवरी डेट से 12 सप्ताह पहले ही हो गया है, जब की डिलीवरी डेट अप्रैल में थी। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा को उम्मीद थी कि बच्चे के जन्म से पहले तक फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाएगी। शायद यही वजह है कि वो अपने बच्चे को लेकर चिंतित हैं और उन्होंने अपने सारे शेड्यूल को आगे खिसका दिया है।
ये हैं प्रियंका की आगामी फिल्में
प्रियंका पिछली बार हॉलीवुड फिल्म ‘द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस’ में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने सती की भूमिका निभाई और हमेशा की तरह उन्हें दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। प्रियंका जल्द ही एक अन्य हॉलीवुड रोमांटिक फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। इसकी शूटिंग वह पहले ही पूरी कर चुकी हैं। वह अपनी पहली वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं।