बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने रचाई थी कम उम्र में शादी, कोई 15 तो कोई 16 साल में बनीं थी दुल्हनिया

Shilpi Soni
5 Min Read

बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार्स अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी काफी मशहूर रहते हैं। फिर चाहे वो तलाक हो, अफेयर हो या फिर शादी। इंडस्ट्री में कई सेलेब्स हैं जो एक के बाद एक लगातार शादी के बंधन में बंध रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ सितारें ऐसे भी है जिन्होंने उम्र से पहले ही शादी कर ली। आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहें है जिन्होंने बहुत कम उम्र में शादी कर ली।

 डिंपल कपाड़िया

 

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम बॉलीवुड की सदाबाहर एक्टर डिंपल कपाड़िया का है। अपनी पहली फिल्म ‘बॉबी’ से लाखों युवाओं का दिल जितने वाली डिंपल कपाड़िया पर राजेश खन्ना का दिल आ गया था। दोनों की शादी 1973 में हुई थी उस समय डिंपल महज 16 साल की थी। लेकिन शादी की कुछ सालों के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी, जिसके बाद ये कपल अलग रहने लग गया था।

 दिव्या भारती

 

बॉलीवुड इतिहास की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक दिव्या भारती का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। साल 1992 में भारती ने बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। उस समय उनकी उम्र 18 वर्ष थी, लेकिन शादी के कुछ महीनों के बाद ही दिव्या ने आत्महत्या कर ली थी जिसका राज आज तक लोगों को मालूम नहीं हैं।

भाग्यश्री

 

फिल्म ‘मैंने प्‍यार किया’ से फेमस हुई एक्ट्रेस भाग्‍यश्री की कहानी भी दिव्या भारती जैसी ही है। फिल्म ‘मैंने प्‍यार किया’ के बाद एक्ट्रेस अचानक गायब हो गई थी। उन्होंने 21 साल की उम्र में अपने बॉयफ्रेंड हिमालय से शादी कर ली थी।

 उर्वशी ढोलकिया

 

टीवी जगत की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने भी महज 15 साल की उम्र में शादी रचाई थी। शादी के एक साल बाद यानी 16 साल की उम्र में उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म भी दे दिया था। जिनका नाम सागर और क्षितिज है। मां बनने के बाद ही उर्वशी का पति से तलाक हो गया था।

नीतू कपूर

40 साल पहले इस वजह से खुद की शादी में बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर और नीतू, बीच में रोकनी पड़ी थीं रस्में - Entertainment News: Amar Ujala

 

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर की वाइफ नीतू कपूर ने भी 21 साल की उम्र में एक्टर संग सात फेरे लिए थे।  नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने लव मैरिज की थी। दोनों की दिलचस्प लव स्टोरी काफी फेमस रही है। आपको बता दें कि जिस वक्त नीतू सिंह ने ऋषि कपूर के साथ का शादी की वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस थीं। लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था।

 कनिका कपूर

Coronavirus In Delhi Bollywood Singer Kanika Kapoor Thanked Doctors And Staff - कोरोना को मात देते ही कनिका कपूर का बदला व्यवहार, घर जाते हुए सबको कहा-थैंक्स - Amar Ujala Hindi News

 

बॉलीवुड का मशहूर गाना ‘बेबी डॉल’ आपने सुना होगा, इस गाने में कनिका कपूर ने अपनी आवाज दी है। कनिका बॉलीवुड की मशहूर सिंगर है और आपको जानकर हैरानी होगी कि वो एक सिंगल मदर है। कनिका की शादी महज 18 साल की उम्र में हो गई थी। लेकिन कुछ सालों बाद वो अपनी पति से अलग हो गई और अब अपने बच्चों के साथ लंदन में रहती है। कनिका 3 बच्चों की मां हैं।

 सोनम

47 साल की हुईं त्रिदेव गर्ल सोनम, पहले पति को तलाक देकर हाल ही की है दूसरी शादी ! | 47 साल की हुईं त्रिदेव गर्ल सोनम, पहले पति को तलाक देकर

 

90 के दशक की ओए ओए गर्ल सोनम उर्फ बख्तावर खान ने भी 18 साल की उम्र में फिल्म प्रोड्यूसर राजीव राय से शादी कर ली थी। राजीव से शादी के बाद  सोनम ने बॉलीवुड को अलविदा कह विदेश में बस गई थीं। शादी के 25 साल बाद ये कपल अलग हो गया था। राजीव के बाद सोनम ने 44 साल की उम्र में पुड्डुचेरी के डॉक्टर मुरली पोडुवल से दूसरी शादी की थी।

सायरा बानो

Dilip Kumar Children: Know What Dilip Kumar Said About Not Having Any Kids And Saira Banu Miscarriage In 1972 - 'अच्छा होता अगर हमारे बच्चे होते', पिता न बन पाने पर छलका

70 के दशक की मशहूर जोड़ी दिलीप कुमार और सायरा बानो ने 11 अक्टूबर 1966 में शादी की थी। उस समय सायरा 22 और दिलीप उनसे दोगुने 44 साल के थे। 12 साल की उम्र में सायरा बानो दिलीप की दीवानी हो गई थीं।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *