
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इंडस्ट्री के स्टाइलिश और हैंडसम एक्टर्स में एक हैं। सलमान खान के कम उम्र में ही बाल झड़ने लगे थे लेकिन बाद में उन्होंने अपना हेयर ट्रांसप्लांट कराया। आज अभिनेता के लुक पर लाखों-करोड़ों लड़कियां दीवानी हैं।
रजनीकांत

साउथ के हीरो रजनीकांत को अक्सर हम सभी ने फिल्मों में लंबे-लंबे बालों के साथ देखा है। उनका ये लुक दर्शकों को अपना दीवाना बनाता है। आपको बता दें रजनीकांत अपनी सभी फिल्मों में विग का इस्तेमाल करते हैं।
अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन का भी इस लिस्ट में शामिल है। बढ़ती उम्र के साथ अमिताभ बच्चन के भी बाल झड़ने लगे थे। अमिताभ बच्चन अपने गंजेपन को छुपाने के लिए विग का इस्तेमाल करते हैं।
संजय दत्त

अक्षय कुमार

जैकी श्रॉफ

जैकी दादा यानि जैकी श्रॉफ भी बढ़ती उम्र के साथ गंजे होने लगे थे। उन्होंने कई फिल्मों में विग का इस्तेमाल किया। जैकी श्रॉफ ने लगभग 10 साल पहले हेयर ट्रांसप्लांट कराया था।
कपिल शर्मा

टीवी शो के मशहूर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के भी सिर पर बहुत कम बाल थे, लेकिन खुद को ग्लैमरस की दुनिया में कायम रखने के लिए कपिल शर्मा ने बालों की सर्जरी करवाई।
सनी देओल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार सनी देओल ने भी अपने कम बालों की समस्या को छुपाने के लिए अलग-अलग हेयर विग का सहारा लिया। सनी देओल भी हेयर ट्रांसप्लांट करवा चुके हैं।
रणबीर कपूर

यंग जनरेशन में रणबीर कपूर भी हेयर फॉल की समस्या का शिकार हो चुके हैं। रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि रणबीर कपूर ने 2007 में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी करवाई थी।
गोविंदा

अपने जमाने के सुपरहिट एक्टर गोविंदा भी फील्ड में काफी एक्टिव रहने के दौरान गंजेपन का शिकार होने लगे थे। उन्हें स्क्रीन पर अलग-अलग विग में भी देखा गया था, जिसे देखकर अंदाजा लगाना आसान था कि ये उनके नकली बाल हैं। हालांकि बाद में अभिनेता ने हेयर ट्रांसप्लांट का भी सहारा लिया।

