फिल्म ‘जोधा अकबर’ का एक भी गहना नहीं था नकली, ऐश्वर्या राय के लिए 200 किलो सोने का जूलरी बनकर हुआ था तैयार

Shilpi Soni
3 Min Read
बॉलीवुड सुपरस्टार ऐश्वर्या राय जहां अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना कायल बना लेती हैं। वहीं, अपने खूबसूरत लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ऐश्वर्या रील या रियल लाइफ हर अंदाज में लोगों का दिल धड़का देती हैं। आप सभी ने ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की फिल्म जोधा अकबर जरूर देखी होगी।
ऐश्वर्या राय के ये गहने बनाने में लगा 2 कुंटल सोना, 70 सुनारों ने मिलकर बनाए गहने तो 50 बॉडीगार्ड ने की थी सुरक्षा, शादी या गोदभराई की नहीं है ये तस्वीरें
फिल्म ‘जोधा अकबर’ तो सुपरहिट थी ही, लेकिन उससे ज्यादा हिट तो ऐश्वर्या राय के लुक्स और जूलरी हुई थी। साल 2008 में जब यह मूवी रिलीज हुई तो उस दौरान की दुल्हनों के सिर ऐश्वर्या के जोधा लुक का क्रेज चढ़ गया। लहंगे से लेकर जूलरी में इसकी झलक साफ दिखाई देती थी, जिससे बाजार में भी इसकी डिमांड काफी ज्यादा थी। इनमें असली सोने से लेकर आर्टिफिशल जूलरी तक के ऑप्शन्स मौजूद थे।
aishwarya rai
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘जोधा अकबर’ में ऐश्वर्या ने जो गहने पहने थे उनमें से एक भी गहना नकली नहीं था? ये सब असली सोने और कीमती स्टोन्स से बने बनाए गए थे। चलिए जानते हैं इन गहनों के पीछे की कहानी।
ऐश्वर्या राय के ‘जोधा’ लुक के लिए तनिष्क ने एक टीम बनाई थी, जिन्होंने सही लुक की जूलरी के लिए इतिहास को खंगाला। इसके लिए उन्होंने काफी ट्रैवल किया और मुगल काल की राजपूत व मुगल परिवार की पैंटिंग्स से नोट्स लेना शुरू किए। सबसे चैलंजिंग पार्ट यह था कि जोधा बाई से जुड़ी ज्यादा जानकारी कहीं पर भी मौजूद नहीं थी, ऐसे में टीम ने उस दौर के दूसरे राजघरानों की पैंटिंग्स और जानकारी से गहनों से जुड़ी हिंट्स लीं।

बेहद कीमती थे ऐश्वर्या के गहने

Aishwarya Rai Bachchan, Jodha Akbar, jewelery, Bollywood Fashion, Nari

ऐश्वर्या के लिए जो गहने तैयार किए गए उनका वजन तकरीबन 400 किलो था। इसे बनाने के लिए असली सोना और स्टोन्स इस्तेमाल किए गए थे। कंपनी की ओर से बताया गया था कि सभी गहनों में करीब 200 किलो गोल्ड, अलग-अलग कीमती स्टोन्स, मोती आदि का इस्तेमाल किया गया था। ऐश्वर्या ने फिल्म में शादी के सीन में जो गहने पहने थे, अकेले उनका वजन ही करीब साढ़े तीन किलो से ज्यादा था।’

क्या आप जानते हैं ? फिल्म जोधा अकबर में ऐश्वर्या के लिए 200 किलो के आभूषण  बनाए गए थे!

 

आपको बता दें कि इस फ़िल्म में ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की जोड़ी को फ़ैन्स ने ख़ूब पसंद भी किया था। तो एक साथ काफ़ी शानदार लग रहे थे और यह फ़िल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *