शादी का जोड़ा हर दुल्हन के श्रृंगार का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है। बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी जब असल जिंदगी में दुल्हन बनती हैं, तो यूं सजती हैं जैसे आसमान की परि ज़मीन पर उतर आई हो। यूं तो दुल्हन के जोड़े के रूप में लंहगों का चलन सबसे ज्यादा है लेकिन बदलते फैंशन ट्रेंड के साथ बॉलीवुड दुल्हनों की पसंद भी बदली हैं। अब बॉलीवुड अभिनेत्रियां भारी-भरकम लहंगों की बजाए साड़ियों को चुन रही हैं। यामी गौतम से लेकर दिया मिर्ज़ा, दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय तक कई अभिनेत्रियों ने अपने वेडिंग अटायर के रुप में साड़ी को चुना। देखिए कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल ….
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में कोंकणी और सिंधी रिती-रिवाजों के साथ दो बार शादी की। 14 नवंबर को कोंकणी रीतिरिवाज से हुई शादी में दीपिका साउथ इंडियन ब्राइड बनी थीं। दीपिका ने शाइनी सिल्क-ओर्गेंज़ा गोल्डन साड़ी, सोने और कुंदन के गहनों के साथ पहनी थी। दीपिका की ये साड़ी कस्टमाईज़ थी जिसे बनाने में महीनों का समय लगा था।
दीया मिर्ज़ा

अपनी ‘मिलियन डॉलर’ स्माइल से सभी का दिल जीतने वाली दीया मिर्ज़ा जब दूसरी बार दुल्हन बनीं तो हर कोई उन्हें एक टक देखता ही रह गया। शादी के मौके पर दीया ने ‘रॉ मैंगो’ की बनारसी सिल्क साड़ी पहनी थी। हल्के बॉर्डर वाली प्लेन रेड चुनरी और कुंदन के गहनों ने दीया के हुस्न को निखारा था।
ऐश्वर्या राय बच्चन

13 साल पहले जब ऐश्वर्या बच्चन परिवार की बहू बनी थीं, तब वो दुनिया की सबसे खूबसूरत दुल्हन दिखी थीं। ऐश्वर्या ने अपनी शादी पर लंहगे की बजाए ब्राइट ऑरेंज कलर की ट्रेडिशनल कांजीवरम साड़ी पहनी थी। ऐश्वर्या की इस साड़ी की कीमत 75 लाख रुपये बताई जाती है। साड़ी पर सोने के तारों से कारीगिरी की गई थी।
विद्या बालन

विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर बेहद सादगी के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। विद्या ने भी शादी के जोड़े के तौर पर लाल साड़ी को चुना था। विद्या ने डिज़ाइन सब्यासाची की डिज़ाइन की हुई रेड एंड गोल्डन साड़ी पहनी थीं। अपने ब्राइडल लुक को विद्या ने गोल्ड की टैंपल जूलरी के साथ कम्पलीट किया था।
काजोल

काजोल ने अजय देवगन के साथ उनके बंगले शिवशक्ति के टेरेस पर बेहद सादे समारोह में सात फेरे लिये थे। ताम-झाम से दूर रहने वाली काजोल हरे रंग की कॉटन साड़ी में सजकर दुल्हन बनी थी। साथ में उन्होने सोने और कुंदन की लाइट जूलरी और महाराष्ट्रियन नथ पहनी थी।
शिल्पा शेट्टी

साल 2009 में शिल्पा शेट्टी ने बिज़नेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी की थी। तुलू दुल्हन के तौर तरीके से सजी शिल्पा ने डिज़ाइनर तरुण तहलियानी की डिज़ाइन की हुई साड़ी पहनी थी। जिसकी कीमत 50 लाख रुपये थी।
मौनी रॉय

हाल ही में अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग सात फेरे लिए। इस लुक में उन्होंने व्हाइट साड़ी और टेंपल ज्वेलरी कैरी की थी। साउथ इंडियन ब्राइडल लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
यामी गौतम

नई नवेली दुल्हनिया यामी गौतम ने डायरेक्टर आदित्य धर के साथ गुपचुप विवाह करके सभी को चौंका दिया है। अपनी शादी के मौके पर यामी पहाड़ी दुल्हन की तरह सजीं। शादी के लिए यामी ने लंहगे की बजाए सुर्ख लाल रंग की खूबसूरत बनारसी साड़ी को चुना। नाक में बड़ी सी पहाड़ी नथ, हाथों में चूड़ा, सोने के गहने पहनें यामी अप्सरा की तरह खुबसूरत लग रही थीं।
पत्रलेखा

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने हाल ही में 15 नवंबर को शादी की है। पत्रलेखा ने अपनी शादी में बहुत ही खूबसूरत लाल रंग की साड़ी पहनी थी। साथ ही एक नेट की चुन्नी से अपने सिर का ढककर रखा था। आप भी अपनी शादी में ये लुक अपना सकते हैं।

