बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन का आज 5 फरवरी को जन्मदिन है। एक्टर के 46वें जन्मदिन पर आम से लेकर खास सभी सोशल मीडिया पर उन्हें इस दिन की बधाई दे रहे हैं। अभिषेक बच्चन का जन्म साल 1976 को आज ही के दिन बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के घर हुआ था।
एक्टर ने साल 2000 में फिल्म ‘रिफ्ययूजी’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। हांलाकि इस फिल्म को लोगों का उतना प्यार नहीं मिल पाया था लेकिन आज लोगों के दिलों में उनके अभिनय की छाप छप चुकी है। तो आज हम आपको एक्टर के जन्मदिन पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जो आपको शायद पता नहीं होंगी।
अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या से कितना प्यार करते हैं ये तो सभी जानते हैं। दोनों जब भी कहीं स्पॉट किए जाते हैं तो इनका प्यार देखते ही बनता है। साल 2007 में अभिषेक बच्चन ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय शादी की थी। ये शादी उस वक्त बॉलीवुड की सबसे बड़ी पार्टी थी। दोनों की जोड़ी को 12 साल का लंबा वक्त गुजर चुका है लेकिन दोनों का प्यार आज के कपल्स को इंस्पायर करता है।
दोनों ने साल में कई फिल्में भी की हैं जिसमें ढाई अक्षर प्रेम के, कुछ ना कहो, उमराव जान, धूम 2, गुरू, सरकार राज, रावण शामिल हैं। दोनों 10 साल पहले फिल्म रावण में साथ में काम करते दिखाई दिए थे। अगर इनकी उम्र की बात करें तो ऐश्वर्या अभिषेक से उम्र में 3 साल बड़ी हैं लेकिन उम्र कभी इनके प्यार के बीच नहीं आई। दोनों ने ज़माने की परवाह किए बगैरएक-दूसरे से साथ सात फेरे लेने की ठानी और आज ये कपल लोगों के लिए आइडियल कपल्स में से एक हैं।
नकली अंगूठी पहनाकर किया प्रपोज
एक इंटरव्यू में अभिषेक ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने ऐश्वर्या राय को साल 2007 में एक अंगूठी के साथ प्रपोज किया। जिस अंगूठी को दिखाकर उन्होंने एक्ट्रेस को प्रपोज किया था वो डायमंड या गोल्ड की नहीं बल्कि नकली थी। इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि उस वक्त वो ऐश्वर्या के साथ फिल्म ‘गुरू’ की शूटिंग में बिजी थे।
ऐसे में उन्हें जब अंगूठी खरीदने का टाइम नहीं मिला तो उन्होंने शूटिंग के लिए यूज हो रही नकली रिंग ही ऐश को ऑफर कर दी थी। इसके बाद जो हुआ वो तो सह आपके सामने है ही। साल 2010 में ही एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने बताया था कि, ‘अभिषेक काफी रियल हैं। ऐसा ही हमारा रिलेशनशिप भी है। हमारी लाइफ में बोरिंग जैसा कुछ भी नहीं है। भगवान की हम पर मेहरबानी है।’