फिल्म ‘ए थर्सडे’ का टीजर रिलीज, यामी के करियर को नई ऊंचाई दे सकती है मूवी

Deepak Pandey
3 Min Read

कुछ दिन पहले यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘ए थर्सडे’ का टीज़र सामने आया था जिसे ऑडियंस से अच्छा रिस्पोंस मिला था। अब इतने अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद मेकर्स ने आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है यामी के फ़िल्मी करियर को एक उंची उड़ान देने के लिए काफी समझा जा सकता है। ट्रेलर शानदार है, सस्पेंस से भरा है जिसे देखने के बाद फिल्म के लिए इंतजार बढ़ जाता है। लेकिन जहां सबकुछ परफेक्ट लगता है, वहां सब परफेक्ट होता नहीं है।

इस ट्रेलर को देखने के बाद आपको बहुत सी फ़िल्में दिमाग में चलने लगेगी। ऐसा ही कुछ पिछले साल रिलीज़ हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘धमाका’ में भी दिखाया गया था। बस फर्क सिर्फ इतना है कि उसमें बिल्डिंग उड़ा कर धमाका किया गया था। इसमें बच्चों की किडनैपिंग की गई है।Its a wrap for Yami Gautam's upcoming movie 'A Thursday'!

इसके बावजूद ट्रेलर मज़ेदार लग रहा है। यामी एक स्कूल टीचर नैना जायसवाल के किरदार में हैं। वो अपने ही सभी स्टूडेंट को किडनैप कर लेती हैं। इस किडनैपिंग के पीछे की वजह क्या है? क्या नैना ने किसी को खो दिया है? किडनैपिंग से पहले की कहानी नहीं दिखाई गई है। वही कहानी दिलचस्पी बढ़ा देती है। नैना बच्चों को किडनैप कर पहले पांच करोड़ की डिमांड और फिर प्राइम मिनिस्टर से बात करने की इच्छा जताती हैं।

डिंपल कपाड़िया का भी अहम किरदार

A Thursday trailer: Yami Gautam as a deadly kidnapper challenges PM Dimple Kapadia, Neha Dhupia is a pregnant cop. Watch | Bollywood - Hindustan Times

खास बात ये है कि प्राइम मिनिस्टर के किरदार में डिंपल कपाड़िया हैं जिनका रोल काफी दमदार लग रहा है। इसके अलावा पुलिस के किरदार में नेहा धूपिया और अतुल कुलकर्णी जैसे शानदार एक्टर्स भी हैं। लेकिन यामी का किरदार सभी पर भारी पड़ता नज़र आ रहा है।

आपको बता दें कि कुछ साल पहले एक फिल्म आई थी ए वेडनेस डे। जिसमे नसीरुद्दीन शाह औऱ अनुपम खेर ने भूमिकाएं निभाई थीं। ए थर्सडे उसी फिल्म का सीक्वल बताया जा रहा है। वेडनेस डे को बेहजद खम्बाटा ने डायरेक्ट किया था जबकि रौनी स्क्रूवाला ने फिल्म प्रोड्यूस की थी। इस फिल्म का क्लाइमेक्स काफी मजेदार था। क्योकि पिक्चर के अंत तक दर्शकों को ये फिल्म बांधे रखती है। अब यदि वेडनेस डे का सीक्वल आया है तो जाहिर सी बात है कि लोगों को फिल्म से ज्यादा उम्मीदें हैं।

फिल्म की शूटिंग पिछले साल जुलाई में ही ख़त्म हो गई थी। अब इतने समय बाद ये फिल्म रिलीज़ को तैयार है। फिल्म डिज्नी हॉटस्टार पर 17 फ़रवरी को रिलीज़ हो रही है। वैसे इसके अलावा यामी दसवी और लॉस्ट जैसी फिल्मों में भी नज़र आयेंगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *