35 की उम्र में 3 आलीशान बंगले, लग्जरी कारों समेत इन चीजों की मालकिन हैं श्रद्धा, जानें नेटवर्थ?

Ranjana Pandey
4 Min Read

बॉलीवुड दुनिया में विलेन की भूमिका से अपनी एक अमिट छाप छोड़ने वाले मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर हिंदी सिनेमा में एक खास पहचान रखते हैं। वहीं उनकी बेटी श्रद्धा कपूर भी अब बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री बन चुकी हैं और उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।

3 मार्च 1987 को मुंबई में जन्मी श्रद्धा कपूर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जमनाबाई नर्सी स्कूल और अमेरिकन स्कूल ऑफ मुंबई से की। इसके बाद उन्होंने यूएस में बोस्टन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करना चाहा, लेकिन इसी बीच उन्हें फिल्मों में काम करने के ऑफर मिले और उन्होंने फिल्म के लिए अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

बता दें, श्रद्धा कपूर ने फिल्म ‘तीन पत्ती’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, लेकिन उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद श्रद्धा कपूर ने साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी-2’ में काम किया और इस फिल्म के माध्यम से उन्हें काफी सफलता हाथ लगी।

इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म में कामयाब होने के बाद श्रद्धा कपूर को कई फिल्मों के ऑफर भी आए। इसी बीच नाम कमाने के साथ-साथ श्रद्धा कपूर ने करोड़ों की दौलत भी कमा ली है। आइए जानते हैं श्रद्धा कपूर की संपत्ति के बारे में..

कहा जाता है कि श्रद्धा कपूर बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी। लेकिन वह चाहती थी कि पहले उनकी पढ़ाई कंप्लीट हो, लेकिन इसी बीच श्रद्धा कपूर को फिल्मों में काम करने के ऑफर मिले तो उन्होंने पढ़ाई छोड़ एक्टिंग की दुनिया की तरफ रुख कर लिया।

 

श्रद्धा कपूर अब तक टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर जैसे कई सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। बता दें श्रद्धा कपूर करीब 57 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की मालकिन है। वह एक फिल्म के लिए करीब 5 से 6 करोड रुपए चार्ज करती हैं। इसके अलावा श्रद्धा कपूर लैक्मे, फ्लिपकार्ट, सीक्रेट टैम्प्टेशन और वीट की ब्रांड एंडोर्समेंट भी है जिसके जरिए वह करोड़ों रुपए कमाती हैं।

 

बता दें, श्रद्धा कपूर के पास खुद का मुंबई में सी फेसिंग घर है जिसमें वह अपनी आलीशान जिंदगी जीती है। इस घर की कीमत भी करोड़ों में बताई जाती है। इसके अलावा श्रद्धा कपूर के पास सब अर्बन इलाके मढ़ आईलैंड में भी उनका घर है। इसके अलावा उनका तीसरा घर मुंबई लोनावला में भी है जिसकी कीमत भी करोड़ों में बताई जाती हैं

श्रद्धा कपूर लग्जरी कारों की भी शौकीन है। ऐसे में उनके पास ब्लैक कलर की मर्सिडीज एम एल क्लास एसयूवी है जिसकी कीमत 1 करोड़ से भी अधिक है। इसके बाद श्रद्धा कपूर ने मिनी कूपर और mercedes-benz भी खरीदी जिनकी कीमत 3 करोड़ से भी ज्यादा की बताई जाती है।

बता दें, श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और उनके फैन फॉलोइंग करीब 63 मिलियन से भी ज्यादा है। बता दें, श्रद्धा कपूर अब तक ‘हैदर’, ‘उंगली’, ‘एबीसीडी-2’, ‘बागी’, ‘ओके जानू’, ‘हसीना पारकर’, ‘स्त्री’, ‘लव का द एंड’, ‘एक विलन’, ‘छिछोरे’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी है।

बात करें श्रद्धा कपूर के वर्कफ़्रंट के बारे में तो वह आखरी बार अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘बागी-3’ में नजर आई थी। अब जल्दी ही श्रद्धा कपूर मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की एंटाइटल फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा श्रद्धा कपूर के पास ‘नागिन’ और ‘चालबाज इन लंदन’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *