युद्धग्रस्त देश युक्रेन में फंसे भारतीयों को उसके सीमा लगे देश हंगरी, रोमानिया, पोलैंड, स्लोवाकिया से स्वदेश लाने के लिए भारतीय वायु सेना के सी-17 विमान समेत की कई प्राइवेट एयरलाइंस भी लगातार उड़ान भर रहे हैं। रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से करीब 200 भारतीय नागरिकों को लेकर वायुसेना का पहला विमान हिंडन एयरबेस पहुंचा। इसके बाद एक भारतीय वायु सेना का सी-17, यूक्रेन में फंसे 220 भारतीय नागरिकों को लेकर एक भारी-भरकम परिवहन विमान हिंडन एयरबेस पहुंचा।

फिर 183 यात्रियों को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से लेकर एक विशेष विमान मुंबई पहुंचा। अब तक करीब 4000 भारतीयों के स्वदेश लाया जा चुका है। यह सिलसिला लगातार जारी है। इस मुश्किल जहां जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भाग रहे थे वहीं कुछ भारतीय छात्र अपने साथ पालतु जानवर कुत्ते और बिल्ली को भी लेकर आए।
यूक्रेन से लौटे हिंडन एयरबेस पर एक छात्र जाहिद ने कहा कि मैं यूक्रेन से अपने दोस्त के कुत्ते को अपने साथ लाया हूं। बहुत से लोग जिनके पास कुत्ते थे, उन्होंने उन्हें यूक्रेन में छोड़ दिया, लेकिन मैं इस कुत्ते को अपने साथ वापस ले आया।![]()
यूक्रेन से आए एक छात्र गौतम ने भी अपने साथ अपनी पालतू बिल्ली लेकर आए। वह कीव में रहते थे। उन्होंने कहा कि यह बिल्ली पिछले 4 महीने से मेरे साथ है। यह मेरे साथ बंकर में रही और फिर हम एक साथ पोलैंड में चले गए।


यूक्रेन में छात्रों सहित करीब 17000 भारतीय फंसे हैं और प्रधानमंत्री ने उन्हें वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया है। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बुधवार और शुक्रवार के दरमियान 24 उड़ानों से रोमानिया में बुखारेस्ट और सुकीविया के रास्ते करीब 4,800 भारतीय छात्रों को निकाला जाएगा।
