सगी बहनों से बढ़कर हैं टीवी की इन ननद-भाभी की जोड़ी, देखें क्यूट केमिस्ट्री

Shilpi Soni
4 Min Read
ननद और भाभी का रिश्ता बड़ा ही प्यारा होता है। कई लोगो की इस रिश्ते में नोक-झोक हो जाती है, कई के बीच की बॉन्डिंग सगी बहनों से भी बढ़कर होती है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको टीवी इंडस्ट्री कि ऐसी ही ननद-भाभी की जोड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक दूसरे के साथ एक अच्छा रिश्ता साझा करती हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट…

अनीता हसनंदानी और वृशिका मेहता

अनीता हसनंदानी और वृशिका मेहता (Anita Hassnandani and Vrushika Mehta)

अनीता हसनंदानी टीवी इंडस्ट्री कि स्टाइलिश और खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं। उनके पति रोहित रेड्डी की एक बहन वृशिका है। वृषिका भी एक एक्ट्रेस हैं और रोहित को अपना बड़ा भाई मानती हैं। वह अनीता से प्यार करती है और दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है।

डेलनाज ईरानी और तनाज ईरानी

डेलनाज ईरानी और तनाज ईरानी (Delnaaz Irani and Tanaaz Irani)

डेलनाज ईरानी और तनाज ईरानी छोटे परदे और सिल्वर स्क्रीन के प्रमुख चेहरों में से एक हैं। दोनों को हमेशा बहनों की तरह एक-दूसरे का साथ देते देखा है।

दीपिका कक्कड़ और सबा इब्राहिम

दीपिका कक्कड़ और सबा इब्राहिम (Dipika Kakar and Saba Ibrahim)
‘नच बलिए’ के सेट पर दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की जोड़ी काफी पसंद की गई थी। दीपिका एक खुशकिस्मत लड़की है। बेहद प्यार करने वाले पति शोएब के साथ उनकी एक प्यारी ननद सबा इब्राहिम भी है। सबा अपनी भाभी दीपिका से प्यार करती हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी और रिया दहिया

दिव्यांका त्रिपाठी और रिया दहिया (Divyanka Tripathi and Riya Dahiya)

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की सबसे मशहूर हस्तियों में से एक हैं। विवेक दहिया के साथ उनकी खूब सुर्खियों में रही थी। दिव्यांका इन दिनों न केवल विवेक के साथ बल्कि अपनी भाभी रिया दहिया के साथ भी अपने रिश्ते को एन्जॉय कर रही हैं। रिया दिव्यांका को एक साथ नाइट आउट करना काफी पसंद है।

दृष्टि धामी और सुहासी धामी

दृष्टि धामी और सुहासी धामी (Drashti Dhami and Suhasi Dhami)
दृष्टि धामी और सुहासी धामी दोनों टीवी इंडस्ट्री कि फेमस एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को दीवाना बनाया है। सुहासी की शादी दृष्टि के भाई जैशील धामी से हुई है। उन्हें एक साथ घूमना और एक दूसरे के साथ जीवन पर चर्चा करना पसंद है।

कश्मीरा शाह और आरती सिंह

कश्मीरा शाह और आरती सिंह (Kashmeera Shah and Aarti Singh)

कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक दोनों ही अपनी स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर हैं। कृष्णा की बहन आरती सिंह कि बॉन्डिंग कश्मीरा शाह के साथ भी काफी शानदार है। जब कश्मीरा और कृष्णा लिव-इन रिलेशनशिप में थे तो आरती उनके साथ रहती थीं।

किश्वर मर्चेंट और श्रुति राय

किश्वर मर्चेंट और श्रुति राय (Kishwer Merchant and Shruti Rai)
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय की जोड़ी बेहद क्यूट हैं लेकिन घर में यह अकेली जोड़ी नहीं है। किश्वर कि बॉन्डिंग सुयश की बहन श्रुति राय के साथ काफी अच्छी है। दोनों को अक्सर साथ में घूमते और एक दूसरे का बर्थडे सेलिब्रेट करते देखा जाता है। कुछ महीनों पहले श्रुति ने अपना मोबाइल ऐप लॉन्च किया, तो किश्वर उनके साथ थीं।

सरगुन मेहता और चारु मेहता

सरगुन मेहता और चारु मेहता (Sargun Mehta and Charu Mehta)

सरगुन मेहता के भाई की हाल ही में शादी हुई है। एक्ट्रेस अपने भाई और भाभी से बेहद प्यार करती है। वह अपने परिवार चारु के नए एडिशन के लिए पूरी तरह से तैयार थीं। इन बहनों को एक साथ डांस करना काफी पसंद है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *