सोनम कपूर के ससुर को साइबर ठगों ने लगाया 27 करोड़ का चूना, 9 आरोपी गिरफ्तार

Shilpi Soni
4 Min Read

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर चर्चा में है लेकिन इस बार वह अपनी फिल्म या फैंस सेंस को लेकर चर्चा में नहीं हैं। दरअसल, सोनम कपूर के ससुर हरीश आहूजा से 27 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी हो गई है। फिलहाल, पुलिस ने ठगी करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

फरीदाबाद पुलिस ने दी जानकारी

PunjabKesari

फरीदाबाद पुलिस ने शुक्रवार की रात में जानकारी दी है कि सोनम कपूर के ससुर हरीश आहूजा की एक्सपोर्ट कंपनी से साइबर ठगी हुई है। ठगों ने पहले एक फर्जी कंपनी बनाई जिसके सहारे हरीश आहूजा बनकर 27 करोड़ 61 लाख के कूपन फर्जी कंपनी में ट्रांसफर कर लिए थे।

चार राज्यों से 9 आरोपी गिरफ्तार

PunjabKesari

पुलिस ने इस ठगी मामले की छानबीन करते हुए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कर्नाटक में छापेमारी कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में दिल्ली निवासी मनोज राणा, मनीष कुमार, प्रवीन कुमार व मनीष कुमार मोगा और रायचूर (कर्नाटक) निवासी गणेश परसुराम व महाराष्ट्र निवासी भूषण किशन ठाकुर (मुंबई), राहुल रघुनाथ (रायगढ़) व संतोष सीताराम (पुणे) शामिल हैं। इनके अलावा चेन्नई निवासी सुरेश कुमार जैन और न्यू राजेंद्र नगर दिल्ली निवासी ललित कुमार जैन को भी गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों से बरामद हुए ये उपकरण

पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से दो लैपटॉप, एक कंप्यूटर, छह मोबाइल व 20 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। वहीं, आरोपियों की ओर से ट्रांसफर किए गए 27.61 करोड़ के लाइसेंस को ‘फ्रीज’ करवा दिया गया था और ये शाही एक्सपोर्ट कंपनी को वापस मिल गए हैं।

इस तरह दिया ठगी को अंजाम

फरीदाबाद पुलिस उपायुक्त नीतीश अग्रवाल ने बताया कि हरीश आहूजा के नाम से एक फर्जी कंपनी बना ली और साइबर ठगों ने करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर लिये। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद फरीदाबाद की साइबर थाना पुलिस ने इस मामले जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सेक्टर 31 थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। ACP ने बताया कि जांच में पाया गया कि उसकी आईडी से शाही कम्पनी के 27.61 करोड रुपए का लाइसेंस ट्रांसफर किया गया है।

आपको बता दें कि कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद सोनम ने 2018 में हरीश के बेटे उद्यमी आनंद आहूजा से शादी कर ली। आनंद एक फैशन ब्रांड चलाता है और अपने पिता की कंपनी में निदेशक के रूप में भी काम करता है, जिसे धोखेबाजों ने ठगा है। आपको बता दें कि बालीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का विवाह 8 अप्रैल 2018 को ब्वायफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ हुआ था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *