‘कश्मीर फाइल्स’ के बाद अब बारी बांग्लादेश फाइल्स की, रिलीज किया गया फिल्म ‘मुजीब’ का पोस्टर

Shilpi Soni
3 Min Read

फिल्ममेकर श्याम बेनेगल ने अपनी अपकिंग बायोपिक फिल्म ‘मुजीब – द मेकिंग ऑफ अ नेशन’ (Mujib: The Making of a Nation) का पोस्टर रिलीज किया है। इस फिल्म को भारत के राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम और बांग्लादेश फिल्म विकास निगम ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। मुजीब बांग्लादेश के फादर ऑफ नेशन कहे जाने वाले शेख मुजीबुर रहमान के लाइफ पर बेस्ड है।

कश्मीर फाइल्स के बाद 'मुजीब- द मेकिंग ऑफ ए नेशन'का पोस्टर आया सामने,  बांग्लादेश की कहानी अब ऐसे आएगी सामने - Kukrukoo

बांग्लादेश के राष्ट्रपिता

मुजीब ने 1971 में बांग्लादेश की स्वतंत्रता के लिए राजनीतिक नेतृत्व प्रदान किया। अपने राजनीतिक जीवन के शुरुआती दिनों में मुजीब महात्मा गांधी से मिले, जो जनता को सशक्त बनाने के लिए उनके लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत थे। इस मुलाकात ने मुजीब को बहुत प्रभावित किया और उसके बाद वह ताउम्र गरीबों, शोषितों व वंचितों के लिए संघर्ष करते रहे। फिल्म ‘मुजीब- द मेकिंग ऑफ ए नेशन’ में उनके इसी संघर्ष को और बांग्लादेश को विश्व के नक्शे पर एक नए देश के रूप में उभरने की कहानी दिखाई गई।

'बंगबंधु' शेख मुजीबुर रहमान पर भारत - बांग्लादेश की सह-निर्मित बायोपिक ' मुजीब - द मेकिंग ऑफ ए नेशन' का

यह बायोपिक मुजीब के जीवन का एक जश्न है यह हमें इतिहास के उस दौर में ले जाती है जिसे दर्शक फिर से जीवंत होते देखेंगे। फिल्म में उस महान नेता को दिखाया गया है जिसकी उपलब्धियां आज भी जिंदा हैं।

दयालु थे मुजीब

Who Is Sheikh Mujib Ur Rehman Known As Bangbandhu Bangladesh Father Of The  Nation Here You Know All About Him - बांग्लादेश : कौन हैं शेख मुजीब उर  रहमान, जिनके स्मारक पर

मुजीब का जन्म एक प्रतिष्ठित मुस्लिम परिवार में हुआ था और वह एक धार्मिक और सौहार्दपूर्ण माहौल में पले-बढ़े थे। वह गरीबों के प्रति बहुत दयालु थे और उनके प्रति सहानुभूति रखते थे। उन्होंने पश्चिमी पाकिस्तान और पूर्वी पाकिस्तान के बीच असमानता एवं अभाव और पाकिस्तानी सैन्य शासन के खिलाफ संघर्ष किया। 1947 से 1971 की अवधि में उन्हें लगभग 11 वर्षों के लिए जेल भी गए। उन्होंने एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र “बांग्लादेश” के गठन का प्रयास किया और अपना यह लक्ष्य हासिल किया। इसलिए मुजीब को ‘बंगबंधु’ के रूप में बांग्लादेश का राष्ट्रपिता माना जाता है।

मुजीब मेरे लिए इमोशनल फिल्म है: श्याम

Film | Mujib – The Making of a Nation; Poster released – KRC Times

 

निर्देशक श्याम बेनेगल ने कहा कि, “मुझे इस फीचर फिल्म पर काम करने की खुशी है, इसकी स्थापना के बाद से एनएफडीसी के साथ काम करना हमेशा एक उपयोगी कोलैबोरेशन रहा है और अब बीएफडीसी के साथ कोलैबोरेट करना एक खुशी का अनुभव था। ‘मुजीब- द मेकिंग ऑफ ए नेशन’, एक राष्ट्र का निर्माण है। मेरे लिए ये बहुत ही भावनात्मक फिल्म है। बंगबंधु के विशाल जीवन को रील पर लाना एक कठिन काम है, हमने उनके कैरेक्टर को एक अडिग तरीके से कैरेक्टराइज किया है। मुजीब, भारत के एक महान दोस्त बने रहे, हमें उम्मीद है कि पोस्टर दर्शकों के साथ जुड़ पाएगा।”

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *