जॉन अब्राहम ने 27 साल से नहीं खाई मिठाई, सोशल मीडिया का नहीं करते इस्तेमाल

Deepak Pandey
3 Min Read

जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म ‘अटैक’ का ट्रेलर देखकर जनता के होश उड़ गए। 1 अप्रैल को रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म का प्रोमोट करने के लिए अब जॉन जी जान से जुट गए हैं और इसी सिलसिले में वो हाल ही में शिल्पा शेट्टी के शो ‘शेप ऑफ़ यू’ पर पहुंचे।Trending news: Shilpa Shetty and John Abraham's new 'Dostana' after 14  years! See the tremendous dance of both in VIDEO - Hindustan News Hub

शिल्पा से शो पर बात करते हुए जॉन ने बहुत मज़ेदार और चौंकाने वाले भी खुलासे किए। जॉन ने बताया कि उनके फ़ोन पर कोई सोशल मीडिया ऐप नहीं है, यहां तक कि व्हाट्सएप भी नहीं। शो पर एक राउंड में शिल्पा ने जॉन से पूछा कि क्या वो सोशल मीडिया पर अपने बारे में आए किसी बुरे कमेन्ट का जवाब देंगे?

John Abraham And Shilpa Shetty Spotted At Mehboob Studio In Bandra Gallergy  - Social News XYZ

सोशल मीडिया पर काफी कम दिखने वाले और अपनी प्राइवेट लाइफ को लोगों की नज़रों से दूर रखने वाले जॉन ने कहा कि वो ऐसा नहीं करेंगे। जॉन ने आगे बात करते हुए कहा, “मेरे फ़ोन पर कोई सोशल मीडिया नहीं है। मैं व्हाट्सएप आर भी नहीं हूं। बहुत पुराने वक़्त से मैं सिर्फ एसएमएस पर हूं और बहुत जल्दी मैं सोशल मीडिया से पूरी तरह चला जाऊंगा। मुझे लगता है कि मेरी लाइफ में ये एक बहुत बड़ा डिटॉक्स है और मैं बहुत खुश हूं।”Sexy pose shilpa shetty and John Abraham, | Mocamboo.com

‘सत्यमेव जयते’ स्टार जॉन ने ये भी कहा कि अगर उन्हें जनता की नज़रों से गायब होने का मुका मिले तो वो इसपर तुरंत ‘अटैक’ करेंगे। इसपर जॉन का जवाब देते हुए शिल्पा ने कहा कि उन्हें इस जवाब की पुरी उम्मीद थी क्योंकि वैसे भी जॉन जनता के सामने कम ही नज़र आते हैं।

यहां देखिए शिल्पा के शो पर जॉन का वीडियो:

जॉन ने इस शो पर एक ऐसी भी बात कही जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। जॉन ने फिटनेस और डाइट की बात पर शिल्पा को बताया कि उन्होंने अपनी फेवरेट मिठाई काजू कतली कोई 27 साल पहले खाई थी। इसका कारण बताते हुए जॉन ने कहा कि शुगर से बड़ा कोई ज़हर नहीं है और उनके हिसाब से तो ये स्मोकिंग से भी खतरनाक है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *