16 साल बड़े शख्स के प्यार में पागल थी प्रिया राजवंश, बिना शादी किए सालों रही साथ, इन्होंने दी दर्दनाक मौत

Ranjana Pandey
4 Min Read

बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिसने महज 7 फिल्मों में काम किया लेकिन उसकी लाइफ बहुत ही ट्रेजडी भरी रही। ये एक्ट्रेस है प्रिया राजवंश , जिनकी आज यानी 27 मार्च को 22 वीं डेथ एनिवर्सरी है। उनका निधन 2000 में मुंबई में हुआ था। आपका जानकर हैरानी होगी कि प्रिया बिना शादी किए ही देव आनंद के बड़े भाई चेतन आनंद , जोकि उम्र में उनसे 16 साल बड़े थे, के साथ पत्नी की तरह रहती थी, जो उनके बच्चों को बिल्कुल भी पसंद नहीं था। इतना ही नहीं चेतन आनंद के बेटे प्रिया को इतना ज्यादा नापसंद करते थे कि उन्होंने घर के नौकरों के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी थी। और ऐसा कहा जाता है कि ये कदम चेतन के बेटों ने सिर्फ जायजाद पाने के लिए उठाया था।

प्रिया राजवंश को एक्टिंग का काफी शौक था। वे नाटकों में काम करके अपना शौक पूरा करती थी। इसी बीच एक फोटोग्राफर ने उनकी फोटो फोटोज क्लिक की और इन फोटोज को एक दोस्त के घर डायरेक्टर चेतन आनंद ने देख लिया। प्रिया की फोटोज देखते ही चेतन उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए।शिमला में जन्मी प्रिया राजवंश ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने हीर-रांझा जैसी फिल्म में अपनी अदाकारी वो जादू दिखाया कि हर कोई उनका दीवाना हो गया।

प्रिया राजवंश स्कूल के दिनों में नाटकों में खूब हिस्सा लेती थी। उनके पिता फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में काम करते थे और इसी दौरान उन्हें लंदन जाने का मौका मिला। वे अपनी बेटी प्रिया को भी अपने साथ ले गए। यहां प्रिया ने इंस्टीट्यूट रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामैटिक आर्ट्स में एडमिशन लिया। आपको बता दें कि करीब 60 के दशक में चेतन आनंद एक फिल्म बना रहे थे, जिसका नाम था हकीकत। इस फिल्म में वे धर्मेंद्र के अपोजिट किसी नए चेहरे को चाहते थे। जब उन्होंने प्रिया राजवंश की फोटोज देखी तो उन्होंने उन्हें फिल्म के लिए साइन कर दिया।

 

फिल्म हकीकत के बाद चेतन आनंद, प्रिया राजवंश के दीवाने हो गए और इसके बाद उन्होंने करीब अपनी हर फिल्म उन्हें ही कास्ट किया। साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ गई थी। खबरों की मानें तो चेतन आनंद अपनी शादीशुदा जिंदगी से काफी परेशान थे। उनका उनकी पत्नी उमा से रिश्ता काफी खराब हो गया था। ऐसे में प्रिया राजवंश उके करीब आई और दोनों बिना शादी किए साथ रहने लगे।

प्रिया राजवंश का अपने पिता के रिश्ता चेतन आनंद के बेटों को पसंद नहीं था। लंबे समय तक साथ रहने के बाद चेतन का निधन 1997 में हो गया। चेतन के जाने के बाद प्रिया अकेली हो गई। वे चेतन के ही घर में रहती थी। फिर एक दिन खबर आई कि प्रिया राजवंश की डेड बॉडी बंगले में मिली। इस खबर से पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया।

दरअसल, हुा यूं कि चेतन के निधन के बाद जब उनकी वसीयत पढ़ी गई तो पता चला कि उन्होंने सारी प्रॉपर्टी प्रिया के नाम कर दी। ये बात उनके बेटों को नागवार गुजरी और उन्होंने प्रिया की हत्या कर दी। चेतन के दोनों बेटों को प्रिया की हत्या के जुर्म में उम्र कैद की सजा मिली थी। हालांकि, अभी भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर प्रिया की हत्या के पीछे की असल वजह क्या थी।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *