मौनी रॉय से पूजा बोस तक, मां दुर्गा का रोल कर घर घर फेमस हुईं ये 7 एक्ट्रेस

Ranjana Pandey
3 Min Read

चैत्र नवरात्रि  2 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इस दिन से मां दुर्गा की घट स्थापना कर अगले 9 दिनों तक उनके अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। लोग अपने-अपने घरों और मंदिरों में माता की ज्योति जलाते हैं। वैसे, फिल्मी दुनिया की बात करें तो कई एक्ट्रेस ऐसी हैं, जो टीवी सीरियल्स में मां दुर्गा का रोल निभा चुकी हैं। इनमें से कई एक्ट्रेस को तो मां अम्बे का किरदार निभाकर ही पॉपुलैरिटी मिली है। नवरात्रि के मौके पर हम बता रहे हैं कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में।

दलजीत कौर
2017 में शुरू हुए टीवी सीरियल ‘मां शक्ति’ में दलजीत कौर ने देवी आदिशक्ति और काली का किरदार निभाया था। दलजीत को टीवी सीरियल कुलवधू से पहचान मिली थी।

इंद्राणी हलधर
इंद्राणी हलधर ने बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल मां शक्ति में दुर्गा माता के अलग-अलग रूपों का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने कई बांग्ला फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।

 

मौनी रॉय
टीवी की नागिन के नाम से पॉपुलर हुईं मौनी रॉय ने 2011 में ‘देवों के देव महादेव’ में माता सती का रोल निभाया था। मौनी रॉय को इसी सीरियल से पहचान मिली। उन्होंने नागिन के पहले, दूसरे और तीसरे पार्ट में काम किया है।

पूजा बोस
पूजा बोस ने धार्मिक सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में ही सोनारिका भदौरिया की जगह लेते हुए बाद में देवी पार्वती का रोल निभाया था। पूजा बोस ने 2008 में सीरियल ‘कहानी हमारे महाभारत की’ में राधा का रोल भी किया है।

सोनारिका भदौरिया
2012 में सोनारिका भदौरिया ने टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में माता पार्वती का किरदार निभाया था। सोनारिका ने 2011 में टीवी शो ‘तुम देना साथ मेरा’ से करियर की शुरुआत की थी।

पूजा शर्मा
पूजा शर्मा ने कलर्स टीवी के शो महाकाली- अंत ही आरंभ है में मां काली और पार्वती का रोल निभाया था। इसके अलावा वो कई धार्मिक सीरियल्स में बतौर नरेटर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने महाभारत में द्रौपदी का रोल भी किया था।

आकांक्षा पुरी

2017 में एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने टीवी सीरियल ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में माता पार्वती का रोल निभाया था। आकांक्षा पुरी साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इनमें एक्शन, अमर अकबर एंथोनी, कैलेंडर गर्ल्स, प्रैज द लॉर्ड शामिल हैं

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *