शाहरुख खान और मां गौरी खान कैसे रहते हैं एक दूसरे के साथ लाडली बेटी सुहाना ने खोला राज

Mahaveer Nagar
2 Min Read

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के पास शादी के लिए एक्ट्रेस के ऑफर आए थे. लेकिन शाहरुख खान ने सब को रिजेक्ट कर अपनी पसंद की लड़की गोरी से विवाह किया. दोनों पति पत्नी एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और एक दूसरे का खूब ख्याल रखते हैं. लेकिन अभी हाल ही में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपने माता-पिता को लेकर एक बहुत बड़ा राज खोला है.

सुहाना खान शाहरुख खान और गौरी की लाडली बेटी है वह अपने माता-पिता दोनों से ही बहुत प्यार करती है. वह अपने माता-पिता के बीच में घटित छोटी-छोटी घटनाओं को कैमरे में कैद करती रहती है. अभी हाल ही में सुहाना खान ने कुछ तस्वीरों के जरिए अपने माता-पिता का राज खोला है.

सुहाना ने मां गौरी की ऐसी नकल उतारी की इसे देखने के बाद साफ जाहिर हो रहा है कि घर में गौरी पूरा अनुशासन बनाए रखती हैं. शाहरुख खान के खाने पीने से लेकर उनकी हर छोटी बड़ी चीज का ख्याल रखती हैं. वीडियो में गौरी की नकल करते हुए सुहाना बता रही हैं कि गौरी कैसे शाहरुख पर चिल्लाती हैं.

सुहाना का बचपन अपने माता पिता के साथ खूब मौज मस्ती से गुजरा है. साथ ही अपने पापा के संग खूब मस्ती और एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं. तभी उनसे पूछा जाता है कि मम्मी (गौरी खान) पापा को खाने के लिए कैसे कहती हैं. उस पर सुहाना मम्मी की नकल करती हुईं नज़र आती हैं. वो भी बेहद क्यूट अंदाज़ में.

सुहाना का जन्म साल 2000 में हुआ था और वो अब 22 साल की हो चुकी हैं. शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान आज भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वो एक पोस्ट करती हैं तो उसे वायरल होने में देर नहीं लगती. फिल्मों में उनके डेब्यू को लेकर भी ख़बरें आती रहती हैं, लेकिन फिलहाल वो अभी पढ़ाई में बिज़ी हैं. सुहाना विदेश में पढ़ाई कर रही हैं.

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *