Mithun Chakraborty की तबीयत बिगड़ी हालत हैं नाजुक, अस्पताल में बेड पर लेटे दिखे मिथुन दा

Ranjana Pandey
2 Min Read

वेटरन एक्टर धर्मेंद्र के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अब खबर है कि मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. अभी 1 मई की रात धर्मेंद्र के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खबर ने राहत दी थी. वहीं अब मिथुन चक्रवर्ती की सेहत को लेकर यह अपडेट लोगों की चिंता बढ़ा रहा है.

इंटरनेट पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में मिथुन अस्पताल के बेड पर लटे नजर आ रहे हैं. बीजेपी नेशनल सेक्रेटरी डॉक्टर अनुपम हजरा ने मिथुन चक्रवर्ती की तस्वीर शेयर की और उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ की. मिथुन चक्रवर्ती के मैनेजर ने भी उनकी तबीयत खराब होने को लेकर पुष्टि की है. साथ ही यह भी बताया कि घबराने की कोई बात नहीं है. वह रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं. उनके मैनेजर ने कहा, वह ठीक हैं…घबराने की बात नहीं है. हम आपको उनसे जुड़ी अपडेट देते रहेंगे.

मिथुन चक्रवर्ती का हेल्थ अपडेट

पापा की तबियत के बारे में जानकारी देते हुए उनके बेटे ने बताया कि मिथुन चक्रवर्ती को किडनी में स्टोन की समस्या थी। जिसके चलते उन्हें बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फोटो में वह बेहोशी की हालत में लेटे हुए दिख रहे हैं। अब वह बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। अब एक्टर घर पर आराम कर रहे हैं।

प्रोफेशनल फ्रंट पर बात करें तो मिथुन दा आखिरी बार ‘द कश्मीर फाइल्स’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था. एक्टिंग के अलावा मिथुन पॉलिटिक्स में भी एक्टिव हैं. उनके पास बीजेपी की सदस्यता है. आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द प्रजापति में नजर आएंगे. यह एक बंगाली फिल्म होगी.

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *