देश के करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली साउथ फिल्म एक्ट्रेसेस अपनी मम्मियों की शहजादी हैं। मदर्स डे के खास मौके पर हम साउथ फिल्मों की अदाकाराओं की उनकी मम्मियों के साथ बेहद प्यारी तस्वीरें लेकर हाजिर हैं। इन तस्वीरों में साउथ फिल्म अदाकाराएं अपनी मां के साथ जिंदगी के बेहतरीन पलों को एन्जॉय करती दिख रही हैं। रश्मिका मंदाना, सामंथा रुथ प्रभु से लेकर काजल अग्रवाल तक, साउथ सिनेमा की ये एक्ट्रेसेस अपनी मां के बेहद करीब हैं। यहां देखें इन एक्ट्रेसेस की क्यूट फोटोज…
काजल अग्रवाल

साउथ फिल्म अदाकारा काजल अग्रवाल अपनी मां सुमन अग्रवाल की लाडली हैं। अदाकारा अक्सर अपनी मां के साथ मस्ती भरे पल बिताती हैं।
रश्मिका मंदाना

पुष्पा स्टार रश्मिका मंदाना की मां भी उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं। अदाकारा वक्त मिलते ही अपनी मां सुमन मंदाना के साथ बिल्कुल बच्ची बन जाती हैं।
सामंथा रुथ प्रभु

अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु भी अपनी मां के साथ अक्सर इवेंट्स पर नजर आ जाती हैं। दोनों के बीच बेहद क्यूट बॉन्डिंग है।
अनुष्का शेट्टी

बाहुबली स्टार अनुष्का शेट्टी भी अपनी मां प्रफुल्ला शेट्टी के दिल की धड़कन हैं। अनुष्का शेट्टी अक्सर अपनी मां के साथ क्यूट फोटोज शेयर करती हैं।
साईं पल्लवी

तमिल फिल्म अदाकारा साईं पल्लवी की मां राधा कन्न अपनी दोनों बेटियों के करीब हैं। एक्ट्रेस साईं पल्लवी अक्सर अपनी मॉम के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हैं।
कीर्थि सुरेश

सिंपल सी दिखने वाली साउथ फिल्म एक्ट्रेस कीर्थि सुरेश अपनी मां के सामने बिल्कुल नॉटी बन जाती हैं। ये बात इस तस्वीर से साफ होती है।
श्रुति हासन

अदाकारा श्रुति हासन अपनी मां सारिका का बिल्कुल टू-कॉपी है। ये मां बेटी जब भी साथ आती हैं सारी लाइमलाइट चुरा ले जाती हैं।
तमन्ना भाटिया

अदाकारा तमन्ना भाटिया भी अपनी मां के बहुत करीब हैं। वो अपनी मां के साथ वक्त मिलते ही घूमने निकल पड़ती हैं। जिसकी तस्वीरें अदाकारा सोशल मीडिया पर भी शेयर करती रहती हैं।
हंसिका मोटवानी

अदाकारा हंसिका मोटवानी की ये क्यूट तस्वीर खुद ही बता रही हैं कि वो अपनी मां मोना मोटवानी पर दिलो-जान लुटाती हैं।