रिलीज हुआ पृथ्वीराज का ट्रेलर, राजा के किरदार में नहीं जमे अक्षय..सोनू और संजू बाबा ने जीता दिल

Shilpi Soni
5 Min Read

अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म को लेकर विवाद भी हुआ, लेकिन बावजूद इसके आज फिल्म का ट्रेलर मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है। अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म से मानुषी छिल्लर भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। वहीं, अक्षय कुमार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान के रूप में देखकर उनके फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हो गए हैं.।यह फिल्म यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है, जबकि इसका निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा किया गया है।

बता दे की ट्रेलर सामने आने के बाद अक्षय के फैन्स तो इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं लेकिन कई लोग अक्षय के राजा वाले लुक को पसंद नहीं कर रहे। ट्रेलर में दिखाए गए दो सीन सबसे ज्यादा चर्चा में हैं… एक तो वह जब अक्षय कुमार की टाइगर के साथ फाइट दिखाई गई है, इस दौरान वह हवा में उछलते हुए तीर चलाते नजर आ रहे हैं, इसकी शुरुआत होती है 12वीं सदी से। फिल्म में पृथ्वीराज चौहान के रूप में अक्षय कुमार की धांसू एंट्री होती है। वह दर्शाते हैं कि कैसे पृथ्वीराज चौहान ने बहादुरी के साथ जंगों को जीता और दिल्ली की सलतनत हासिल की। फिल्म में पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गोरी के बीच की जंग को दर्शाया गया है, मोहम्मद गोरी के रूप में आपको मानव विज नजर आने वाले हैं।

इसके अलावा ट्रेलर का आकर्षण केंद्र मानुषी छिल्लर बनी हैं। मानुषी छिल्लर फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करने जा रही हैं। वो राजकुमारी संयोगिता के रोल में नज़र आएंगी।

बता दे की ट्रेलर में लगभग सभी मेजर कैरेक्टर्स को दिखा दिया गया है। जैसे सोनू सूद पृथ्वीराज चौहान के बचपन के दोस्त चंदबरदाई बने हैं। मालूम हो की वो चंदबरदाई के शब्द ही थे, जिनकी वजह से पृथ्वीराज मोहम्मद गोरी को मार पाए थे। संजय दत्त ने काका कन्ह का रोल निभाया है, जो पृथ्वीराज चौहान के प्रति बेहद वफादार थे। मानव विज ने कहानी के विलेन मोहम्मद गोरी का रोल निभाया है।

फिल्म पृथ्वीराज और राजकुमारी संयोगिता के प्यार की एक कहानी भी बताती है जो शायद ही कभी किसी ने देखी हो। अभिनेता अक्षय कुमार का मानना है कि डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी इस फिल्म को बनाने और कहानी के साथ न्याय करने के लिए सही व्यक्ति हैं। अक्षय कुमार ने कहा कि ‘फिल्म का एक बड़ा पैमाना है जिसका इस तरह का ऐतिहासिक हकदार है। किसी ऐसे व्यक्ति को चित्रित करना सम्मान की बात है, जिसने भारत के लिए इतना कुछ किया है, जिसे हम जानते हैं।’

इसके लिए प्रॉडक्शन डिज़ाइन और वीएफएक्स, दोनों पर खर्चा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म को करीब 300 करोड़ रुपए के बजट पर बनाया गया है। डॉ. द्विवेदी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘पिछले 18 सालों से पृथ्वीराज चौहान की कहानी उनके साथ है। वो इसे लंबे समय से बनाना चाहते थे इसलिए जब मौका मिला, तो कोई कसर नहीं छोड़ी।’

बता दे की डॉ. द्विवेदी ने फिल्म की फाइनल रीसर्च को करीब छह महीने का वक्त दिया। यही वजह है कि फिल्म में हर मुमकिन चीज़ को क्लोज़ टू रियलिटी रखने की कोशिश की है… फिर चाहे वो लोकेशन पर जाकर शूट करना हो, या किरदारों की राजस्थानी पगड़ी, सब पर बारीकी से काम हुआ है।

ट्रेलर को देखने के बाद आ रही मली जुली प्रतिक्रिया

आपको बता दें कि ट्रेलेर रिलीज होने के बाद लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कोई अक्षय कुमार के किरदार को शानदार बता रहा. तो कई लोगों को पृथ्वीराज के रोल के लिए अक्षय फिट नहीं लग रहे। वहीं फिल्म सोनू सूद और संजू बाबा का किरदार काफी प्रभावी नजर आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए डायलॉग भी दमदार मालूम चल रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *