आखिर किस गम में हैं बी-टाउन के ये हीरो-हीरोइन, 40 के पार होने पर भी नहीं कर रहे शादी

Ranjana Pandey
6 Min Read

जहां एक तरफ बॉलीवुड इंडस्ट्री से रोजाना रिश्ते ​बनने व बिगड़ने की खबरें आती रहती हैं। वहीं कुछ ऐसे सेलेब्स भी हैं जिनके अफेयर और रिलेशनशिप की खबरें तो बहुत आई लेकिन उन्होंने 40 साल से ज्यादा उम्र के बाद भी अभी तक शादी नहीं की है। तो यहां हम आपको ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. डिनो मोरिया

फिल्म ‘राज’ से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले डिनो मोरिया तो आपको याद ही होंगे। डिनो अब भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हो गए हों लेकिन एक समय ऐसा था जब लड़कियां उनकी दीवानी थीं। फिल्म ‘राज’ की शूटिंग के दौरान ही डिनो की मुलाकात बिपाशा बसु से हुई थी। इसके बाद से दोनों के अफेयर के चर्चे खूब हुए थे। बिपाशा के साथ उनका लंबे वक्त तक अफेयर रहा। यह अफेयर 1996 से 2003 तक रहा। डिनो ने अभिनेत्री लारा दत्ता को भी डेट किया। डिनो का नाम बिपाशा के अलावा लारा दत्ता और रिया सेन से भी जुड़ा था। डिनो ने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी को डेट किया था। दोनों को न केवल एक दूसरे की कंपनी में पार्टी करते और एन्जॉय करते देखा गया है, बल्कि 2016 में उनकी शादी की अफवाहें काफी पकी थीं। हालांकि, डिनो 44 साल के हो गए हैं, लेकिन अभी तक शादी नहीं की है।

2. सलमान खान

बॉलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान की शादी का इंतजार देश का हर नौजवान कर रहा है। सलमान 54 साल के हो गए हैं लेकिन उनकी शादी को अभी कोई अता-पता नहीं है। खबरों की मानें तो सलमान खान इन दिनों मॉडल यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं। फिलहाल, अभी दूर दूर तक इनके शादी के चर्चे नहीं हैं।

3. करण जौहर

दिग्गज फिल्म निर्माता करण जौहर भी अभी सिंगल ही जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन उन्हें एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना पसंद थी और उन्होंने ट्विकल को ऑफर भी किया था। लेकिन ट्विंकल ने करण के इस प्रपोजल को ठुकरा दिया था। फिलहाल, करण सेरोगेसी के जरिए दो बच्चों के पिता बन चुके हैं। कहा जाता है कि करण जौहर होमोसेक्सुअल हैं। करण ने अपनी बायोग्राफी ‘एन अनसूटेबल ब्वॉय’ में इस बात को स्वीकार भी किया है।

4. रणदीप हुड्डा

सुष्मिता सेन और नीतू चंद्रा जैसी मशहूर हस्तियों को डेट कर चुके हरियाणवी हंक, 43 साल के एक्टर रणदीप हुड्डा का नाम अदिति राव हैदरी, चित्रांगदा सिंह और लीजा हेडन से भी जुड़ चुका है। लेकिन इनकी लाइफ में भी अभी तक कोई परफेक्ट लड़की नहीं आई है, जिससे वह शादी कर सकें। फिलहाल, वह भी सिंगल ही जी रहे हैं।

5. मनीष मल्होत्रा

बॉलीवुड में जाने-माने कॉस्ट्यूम डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी 53 साल की उम्र में अभी तक शादी से बच रहे हैं। सुपरहिट फिल्म मोहब्बतें में शाहरुख खान का कॉस्ट्यूम मनीष ने ही डिजाइन किया था जो काफी हिट हुआ था। उन्होंने कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को अपनी यादगार शादी की पोशाक दी है, लेकिन जब खुद की बात आती है, तो मनीष पीछे हट जाते हैं। यही वजह है किक मनीष ने अभी तक शादी नहीं की है।

6.सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन ने अपने बॉलीवुड करियर में बहुत पुरस्कार जीते है। सन 1994 में इन्होने मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीत कर इतिहास रच दिया था। यह ख़िताब जीतने वाली यह पहली भारतीय महिला थी। सुष्मिता की उम्र अभी 43 वर्ष है और इन्होने दो बच्चियों को गोद लिया है जिनका नाम रेनी और अलीशाह है। इन्होने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि इनका शादी करने की अभी कोई योजना नहीं है।

7.तब्बू

तब्बू को अपने अभिनय के कारण लोगो द्वारा बहुत साराह गया है। यह अपने कार्यो से कभी पीछे नहीं हटी और आज भी कई नयी फिल्मो में अभिनय करती है। हालांकि वह कई बार विभिन्न सह कलाकारों के साथ जुडी हुई थी पर शादी की कोई खास योजना नहीं बनायीं। एक इंटरव्यू में शादी के बारे में पूछे जाने पर तब्बू ने कहा था कि ” यह टॉपिक पुराना हो गया है जो है ही नहीं उसके बारे में बात करने का कोई फायदा नहीं है”। तब्बू कि उम्र अभी 47 वर्ष है।

8.अमीषा पटेल

अमीषा पटेल के लुक और फिटनेस को देख कर उनकी उम्र का अंदाज़ा लगाना बहुत मुश्किल है। वह अभी 42 वर्ष कि है। उन्होंने अपनी शादी को लेकर कोई बड़ा ब्यान नहीं दिया है, उनके अनुसार वह अपने सच्चे प्यार की तलाश में है और जैसे ही उन्हें उनका सच्चा प्यार मिल जायेगा वह शादी कर लेंगी।

9. तनीषा मुकर्जी

तनीषा मुकर्जी बॉलीवुड में अपनी कुछ ख़ास पहचान नहीं बना पायी पर ये कई फिल्मो का हिस्सा रह चुकी है जैसे: सरकार, वन टू थ्री। यह काजोल की छोटी बहन है। इन्होने बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था और बहुत प्रशंशा हासिल की थी। इनकी उम्र 41 वर्ष है और इन्होने अभी तक शादी नहीं की और ना ही इनकी अभी ऐसी कोई योजना है।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *