प्रियंका चोपड़ा को पति ने दिया यह खास तोहफा, देसी गर्ल ने निक जोनस को बताया ‘सबसे अच्छा हस्बैंड’

Ranjana Pandey
2 Min Read

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी नई कार के साथ नजर आ रही हैं। यह ऑल टेरेन व्हीकल (एटीवी) है, जो उन्हें पति निक जोनस ने गिफ्ट की है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने निक जोनस का सबसे अच्छा पति बताया है।

प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कार में बैठे हुए एक तस्वीर साझा की। वह स्टीयरिंग व्हील पर एक हाथ रख ड्राइवर की सीट पर बैठ पोज देती नजर आ रही हैं। इस एटीवी को प्रियंका के लिए कस्टमाइज्ड कर उसपर मिसेज जोनस लिखा हुआ है। इसके साथ प्रियंका ने कैप्शन दिया, ‘अब यह है ना एक राइड, थैंक्यू निक, हमेशा मेरे कूल क्योशेंट को बाहर लाने में मदद करने के लिए। हैशटैग बेस्ट हसबैंड एवर, सेट लाइफ।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

दरअसल, जिस गाड़ी पर प्रियंका बैठी हैं वो उनके पति ने उन्हें गिफ्ट दिया है। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा,’‘अब ये हुई न राइड. थैंक्यू निक जोनस हमेशा मेरी मदद करने के लिए. बेस्ट हसबैंड.’ प्रियंका खुद इस गाड़ी को ड्राइव करके जा रही हैं।’ इस तस्वीर पर फैंस खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,’कूल गाड़ी है।’ एक ने लिखा,’शानदार गाड़ी मजे कीजिए।’
सरोगेसी से माता-पिता बने हैं प्रियंका और निक
प्रियंका और निक जोनास हाल ही में सरोगेसी से माता-पिता बने हैं। उनकी बेटी मदर्स डे के दिन अस्पताल से घर आईं। एक्ट्रेस ने बेटी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए अपने दिल की बात लिखी थी। हालांकि उन्होंने अपनी परी का चेहरा नहीं दिखाया है। फैंस उनकी बेटी की एक झलक पाने के लिए बेताब बैठे हैं।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *