ये हैं बॉलीवुड की 7 पॉपुलर सौतेली मां, एक तो बेटी से सिर्फ आठ साल बड़ी

Shilpi Soni
3 Min Read

मां सौतेली हो या सगी, मां-मां होती है लेकिन ऐसा देखा गया है कि सौतेली मां और बच्चों के बीच कभी अच्छा रिश्ता नहीं होता। कई मां ऐसी होती हैं, जो अपने सौतेले बच्चों को भी बहुत प्यार करती हैं।

बॉलीवुड में कई कपल ऐसे हैं, जिन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए दूसरी शादी की लेकिन इस दूसरी शादी के साथ ही कई एक्ट्रेसेस को मिला सौतेली मां का टैग। हम आपको आज ऐसी हसीनाओं के बारे में बताएंगे जो कि बॉलीवुड की पॉपुलर सौतेली मां बन गई हैं।

हेलेन

80 के दशक की मशहूर डांसर हेलेन के हुस्न के चर्चे तो हर ओर हुआ करते थे, फिल्मों में उनके गाने आज भी गुनगुनाए जाते हैं। 1981 में हेलेन ने सलमान खान के पिता सलीम खान से शादी कर ली लेकिन इस शादी से सलमान के परिवार में कुछ बिगड़ा नहीं बल्कि कई मौकों पर सलमान हेलेन के साथ भी नजर आते हैं।

करीना कपूर

करीना कपूर को बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश सौतेली मां कहा जा सकता है। सारा अली खान और करीना कपूर आए दिन एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं। आपको बता दें, करीना सारा से सिर्फ 13 साल बड़ी हैं।

शबाना आजमी

बॉलीवुड का मशहूर कपल जावेद अख्तर और शबाना आजमी अपनी शानदार कैमेस्ट्री के लिए जाना जाता है। शबाना आजमी ना सिर्फ एक अच्छी पत्नी बल्कि एक अच्छी मां भी हैं और उनकी सौतेले बेटे फरहान अख्तर से खूब जमती है।

दीया मिर्जा

दीया मिर्जा ने पिछले साल दूसरी शादी की थी और इस शादी के साथ ही वो एक सौतेली मां भी बन गईं। दीया के दूसरे पति वैभव रेखी की एक बेटी है समायरा जिसे दीया अपना खूब प्यार देती हैं।

मान्यता दत्त

संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता दत्त की उम्र 43 साल है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मान्यता अपनी सौतेली बेटी यानी त्रिशाला से सिर्फ आठ साल ही बड़ी हैं। हालांकि, दोनों की बॉन्डिंग में उम्र का फासला जरा भी नजर नहीं आता।

हेमा मालिनी

धर्मेंद्र ने बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ दूसरी शादी की, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं। सनी देओल अपनी सौतेली मां हेमा मालिनी से  बहुत प्यार करते हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है।

श्रीदेवी

जैसा कि हम सभी जानते हैं बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर बोनी कपूर के बेटे हैं लेकिन वह बोनी कपूर की पहली पत्नी के बेटे हैं। बोनी कपूर की दूसरी पत्नी मशहूर अदाकारा और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी थी। बता दें कि श्रीदेवी और अर्जुन कपूर के बीच 18 साल की उम्र का गैप था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *