बॉलिवुड हिरोइनों और क्रिकेटर्स का गहरा नाता रहा है। जहां क्रिकेटपर कई फिल्में बन चुकी हैं तो वहीं हिरोइनें, क्रिकेटर्स को डेट भी कर चुकी हैं। कुछ हिरोइनों ने तो क्रिकेटर्स से शादी भी कर ली थी। अनुष्का शर्मा-विराट कोहली से लेकर हरभजन सिंह और गीता बसरा इसका उदाहरण हैं। हिरोइनों के क्रिकेटर्स संग अफेयर के किस्से खूब आम रहे हैं।

जहां इनमें से कुछ अपनी मंजिल पर पहुंच गए तो वहीं कुछ का रिश्ता बीच रास्ते में ही टूट गया। ऐसा ही एक रिश्ता रहा ऐक्ट्रेस नगमा और सौरव गांगुली का। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि कभी नगमा और सौरव गांगुली एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन इससे पहले कि दोनों अपने रिलेशन में आगे बढ़ पाते, उनका ब्रेकअप हो गया।नगमा ने कई साल पहले एक इंटरव्यू में सौरव गांगुली संग रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर बात की थी। नगमा ने यह भी बताया था कि आखिर उनका और सौरव गांगुली का रिश्ता क्यों टूटा? इस बारे में जानने के लिए थोड़ा फ्लैशबैक में चलते हैं।

नगमा का असली नाम और फिल्मों में एंट्री
नगमा का असली नाम नंदिता अरविंद मोरारजी है। वह मां के कहने पर ऐक्टिंग की दुनिया में आई थीं। नगमा ने 1990 में सलमान खान की फिल्म ‘बागी: ए रिबैल फॉर लव’ से बॉलिवुड में कदम रखे थे। फिल्म उस साल की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।हिट डेब्यू के बाद नगमा की हर तरफ चर्चा होने लगी थी और उन्हें फिल्मों के ढेरों ऑफर मिलने लगे। लेकिन 1999 तक आते-आते नगमा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा बटोरने लगीं। नगमा इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन सौरव गांगुली का नाम साथ जोड़ा जाने लगा।

सौरव गांगुली से पहली मुलाकात और अफेयर की चर्चा
नगमा और सौरव गांगुली के अफेयर के किस्से तब शुरू हुए थे, जब दोनों की मुलाकात 1999 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी। इसके बाद से दोनों अकसर ही साथ में स्पॉट किए जाते। बताया जाता है कि नगमा और सौरव गांगुली एक-साथ खूब टाइम बिताते थे।दोनों एक-दूसरे पर खूब फिदा थे। लेकिन इस अफेयर को नगमा और सौरव गांगुली ने दुनिया की नजरों से छिपाकर रखा था। उस वक्त सौरव गांगुली शादीशुदा थे। लेकिन वह नगमा की ओर आकर्षित हो गए।

शादीशुदा थे सौरव गांगुली, ‘पति, पत्नी और वो’ का मामला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नगमा और सौरव गांगुली को जब एक बार एक मंदिर में साथ देखा गया तो बात आग की तरह फैल गई। बातें बनने लगीं कि नगमा और सौरव गांगुली के बीच कुछ तो चल रहा है।उनके अफेयर की खबरें सौरव गांगुली की वाइफ डोना के कानों तक जा पहुंचीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नगमा और सौरव गांगुली के अफेयर के खबरों से उनकी शादीशुदा जिंदगी प्रभावित होने लगी थी। ‘पति, पत्नी और वो’ वाले एंगल ने हर तरफ तहलका मचा दिया था।यह वाजिब भी था क्योंकि सौरव गांगुली ने डोना से साल 1997 में शादी की थी और यह शादी उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर की थी। डोना, सौरव गांगुली की बचपन की दोस्त थीं।

